Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सलमान से बना श्याम, फिर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, चाकू की नोक पर जबरदस्ती पढ़ाया निकाह

Lucknow News: सलमान से बना श्याम, फिर बढ़ाया दोस्ती का हाथ, चाकू की नोक पर जबरदस्ती पढ़ाया निकाह

आजकल हम प्यार को बहुत अहमियत देते है, इतना की हम सामने वाले इंसान पर एक मुलाकात पर ही आंख बंद कर के विश्वाश करने लगते है। और उनके साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए सपने, कसमें वादे करने लगते है। ऐसा भी क्या प्यार की जिसमें आपकी जिंदगी नरक बन जाए। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे बता दें कि एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पहले लड़के ने अपना नाम बदलकर लड़की से दोस्ती की और फिर उससे निकाह करने के लिए उसपर दबाव बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दरअसल, यहां सलमान ने श्याम बनकर एक हिंदू नाबालिग को फंसाया। पहले दोस्ती की और फिर जबरन गर्दन पर चाकू रखकर निकाह किया। लड़की को लखनऊ से हरियाणा लेकर फरार हो गया। यहां कई दिनों तक उसके साथ रेप किया।

जब लड़की कई से घर नहीं आई तो परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला परत दर परत खुलता गया। नाबालिग हिंदू लड़की का फोन की लोकेशन हरियाणा में मिली। इसके आधार यूपी पुलिस हरियाणा पहुंची। यहां से पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और हरियाणा पहुंची। यहां से पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनो को लेकर लखनऊ आ गई है। पुलिस आरोपी पर लव ज़िहाद, रेप का मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया,”आरोपी सलमान ने नाबालिग को साथ न चलने पर पूरे परिवार को उड़ाने की धमकी दी थी। इससे नाबालिग काफी ज्यादा डर गई थी। देर रात 13 नवंबर को घर छोड़कर चली गई। सुबह परिजनों ने बेटी को तलाश की लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने 14 नवंबर को बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी और पीड़िता की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर किशोरी को हरियाणा से बरामद किया है।

जहां नाबालिग को सलमान बंधक बनाए रखा था। पुलिस ने खा की सलमान ने जबरन धर्म परिर्वतन कराकर निकाह किया। पीड़िता के बयान पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पर बजरान विहार की रहने वाली किशोरी की पास में रहने वाली लड़की से दोस्ती थी। उसने ही उसको सलमान ने अपना श्याम बताया था। उसने अपनी बातों में फंसाकर दोस्ती की।

इसके बाद परिवार को जान से मारने की धमकी देकर हरियाणा ले गया। जहां धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध पर चाकू से गर्दन काट कर घर में ही दफना देने की धमकी दी। इससे डर कर उसकी बातों में आकर निकाह किया। इस दौरान उसने गलत काम भी किया।
वही ADCP चिरंजीव नाथ सिंह ने बताया, 14 नवंबर को परिजनों ने बेटी के अपहरण की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम को खोजबीन के लिए लगाया गया।पुलिस टीम ने आरोपी को आज हरियाणा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Exit mobile version