Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
love Jihad: मुस्लिम युवक ने गोलू बनकर हिंदू लड़की को प्यार में फंसाया

love Jihad: मुस्लिम युवक ने गोलू बनकर हिंदू लड़की को प्यार में फंसाया, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

नई दिल्ली, देश के विभिन्न भागों में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां दिल्ली के करावल नगर से लव जिहाद के केस के तहत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहरूख के रुप में हुई है। उसने अपना असली नाम छिपाकर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू लड़की के साथ धोखा दिया। शाहरुख नाम के शख्स ने लड़की को अपना नाम गोलू बताया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

गोलू नाम बताकर की दोस्ती

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि साल 2020 में उसकी मुलाकात गोलू नाम के शख्स से हुई थी, जिसका असली नाम शाहरुख था। लेकिन उसने उसे अपनी असली पहचान नहीं बताई। इतना ही नहीं उसने खुद को हिंदू लड़का बताया। फिर जनवरी के महीने में लड़की को पता चला कि जिस शख्स से उसकी दोस्ती है उसका नाम गोलू नहीं बल्कि शाहरुख है। लड़की ने फिर बिन देरी किए लड़के से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी शाहरुख पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

लड़की को सच्चाई पता चलने के बाद शाहरुख उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की से फोटो और वीडियो को वायरल करने की बात कही। लड़की की शिकायत के आधार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के मुताबिक उसने लड़की से अपनी असली पहचान छुपाई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसे उसकी सच्चाई का पता चला तो वो उससे संबंध तोड़ना चाहती थी।जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा।

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version