Site icon News1India

Lucknow: मां-बेटे पर दो युवकों ने किया एसिड अटैक, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, पुलिस कर रही मामले की जांच

लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि लखनऊ के VVIP इलाके गोमती नगर के विराम खंड में मां-बेटे पर एसिड अटैक किया गया है। विराम खंड-3 में विकास वर्मा, विक्की और उनकी मां अनीता वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात साढ़े नौ बजे अज्ञात दो युवक उनके दरवाजे पर पहुंचे। गेट खटखटाया और फिर जैसे ही मां और बेटे दोनों गेट पर पहुंचे वैसे ही दोनों लड़के ने एसिड डालकर भाग गए।

मां-बेटे पर फेंका तेजाब

वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोमतीनगर थाने में FIR दर्जकर ली है। आकाश उर्फ विक्की वर्मा ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे की बात है। घर में मेरी मां, मेरा छोटा भाई विकास वर्मा मौजूद था। कुछ अज्ञात व्यक्ति ने घर का दरवाजा खटखटाया। मां ने दरवाजा खोला। मां के दरवाजा खोलने के बाद अज्ञात युवक ने कहा कि विक्की और विकास को बुलाया जाए। बुलाए जाने की आवाज सुनकर छोटा भाई विकास वर्मा जैसे ही घर से निकला उसने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। आकाश बताते हैं कि तेजाब से मेरे भाई के चेहरे और सीना झुलस गया है। वहीं भाई को बचाने के लिए मां ने कोशिश की तो उस पर भी तेजाब डाल दिया। भाई और मां ने बचाने के लिए शोर मचाया तो लड़के मौके से भाग गए।

CCTV में कैद हुई घटना

वहीं पड़ोसियों की मदद से दोनों को लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोमती नगर इंस्पेक्टर के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मोहल्ले के एक घर में लगे CCTV में कैद हो गई जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि वारदात से कुछ देर पहले दो लड़के एक-एक बोतल लिए जा रहे हैं। इनका चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। क्योंकि दोनों चेहरा नीचे किए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version