Site icon News1India

प्लेन के बाद अब ट्रेन… नशे में धुत TT ने महिला के सिर पर किया ‘पेशाब’, हुआ गिरफ्तार

लखनऊ। प्लेन के बाद अब ट्रेन में महिला पर पेशाब करने का मामला आया सामने सामने आया है। दरअसल अमृतसर से कोलकता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस में देर रात टीटी ने नशे की हालत में एक महिला पर पेशाब कर दिया। फिलहाल टीटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि देर रात टीटी ने महिला के सिर पर पेशाब किया, जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोप को तुरंत पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक टीटी उस वक्त नशे में था। वहीं यात्रा के दौरान टीटी का शराब के नशे में होना भी जांच का विषय है।

इस बीच जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित महिला अमृतसर की रहने वाली है। वह अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए1 कोच में सफर कर रही थी। जब महिला के साथ यह घटना हुई उस वक्त रात के करीब 12 बज रहे थे। टीटी का नाम मुन्ना बताया जा रहा है।वह बिहार का रहने वाला है। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने तुरंत मुन्ना को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। वहीं महिला के पति ने जीआरपी में तहरीर दी, जिसके बाद मुन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि बीते दिनों एयर इंडिया के एक विमान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब किया था। जिसके बाद आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था और उसकी हवाई यात्रा पर भी रोक लगा दी गई।

Exit mobile version