Site icon News1India

Lucknow: 200 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों की पुस्तक जारी करेंगे BJP विधायक राजेश्वर सिंह, क्षेत्र के सभी मंडलों में होगा कार्यक्रम

पूर्व आईपीएस और लखनऊ के सरोजनीनगर से तात्कालिक विधायक राजेश्वर सिंह 13 अक्टूबर यानी आज एक पुस्तक जारी करने जा रहे है। उस पुस्तक में उनके 200 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार सरोजनीनगर के सभी मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 200 दिन की उपलब्धियों से भरी पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।

आपको बता दें कि 2022 में यूपी विधान सभा चुनाव में सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने 56186 वोटों से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा को मात दी थी। यह राजेश्वर सिंह के साथ-साथ बीजेपी लिए भी एक बड़ी जीत थी। क्योंकि यहां बीजेपी ने पार्टी की मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर राजेश्वर सिंह को दे दिया था। फिर राजेश्वर सिंह ने चुनाव घोषणा के कुछ दिनों बाद चुनाव प्रचार की कमान संभाली।

जिससे उन्हें चुनाव की तैयारी करने का कम ही समय मिला था। इसके साथ सपा के उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उनके साथ कांग्रेस से मोहम्मद जलीस खां और बसपा के रुद्र दमन सिंह भी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरें थे। ये सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी के कब्‍जे में रही थी। इस सीट पर 2017 में पहली बार कमल खिला था और इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

Exit mobile version