Site icon News1India

Lucknow: विधायक अब्बास अंसारी की जेल में पत्नी से अवैध मुलाकात का मामला, 8 मई को होगी सुनवाई

चित्रकूट की जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत अंसारी से मिलवाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। विधायक अब्बास अंसारी की जेल में पत्नी से अवैध मुलाकात का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डिप्टी जेलर और मुलाकात प्रभारी चंद्रकला को गिरफ्तार कर लिया है। लिस ने बांदा जेल के पूर्व अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान ले 8 मई को सुनवाई की अगली तारीख तय की। इस मामले में दोनों जेल अफसरों को अवैध मुलाकातों का मुख्य आरोपी बताया गया है। चार्जशीट के मुताबिक जेल अधीक्षक ने रिश्वत की रकम से मकान बनवाया और कार भी खरीदी।

क्या है पूरा मामला ?

जेल में विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत अंसारी के साथ पकड़ा गया है। जी हाँ! दोनों को साथ में डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने जेल में पहुंचकर एक साथ पकड़ा था। निखत की जेल में एंट्री नहीं थी, इसके बावजूद उसे वहां देखा गया। इस मामले में जेल अधीक्षक और दो जेलरों समेत पांच वार्डन को निलंबित करने की खबर भी सामने आई है। वहीं अब्बास अंसारी को कासगंज की जेल में भेज दिया गया है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version