Site icon News1India

Lucknow: यूपी में ठंड दिखाने लगी तेवर, सर्द हवाओं से गिरा पारा, सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज

दिसंबर का महीने है और मौसम ने अपनी करवटें बदलनी शुरू कर दी है। सुबह शाम हल्का कोहरा दिखाई देता है। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों पर दिखना शुरू हो गया है। ताजा खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से आ रही है। मौसम विभाग ने सर्दी के सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई।  

ठंड के कारण बढ़ी ठिठुरन

उत्तर पश्चिमी सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को पहली बार इस सीजन में न्यूनतम तापमान 10 से नीचे आकर 9.6 डिग्री दर्ज हुआ।

राजधानी के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह शाम हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं दिसंबर की ठंड के कारण लोगों को कंपकंपी छूटने लगी है।  

अभी ठंड और बढ़ने के आसार

वहीं सर्द हवाओं के चलते आने वाले समय में भी सुधार के कोई विशेष आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन का पारा 24 डिग्री, जबकि रात का तापमान 9.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के मुकाबले 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी ठंड और बढ़ेगी। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी तेजी से गिरावट आ रही है।

Exit mobile version