Sunday, March 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Hotel Fire: लेवाना होटल में भीषण आग, शीशे तोड़कर निकाले गए लोग, 7 से ज्यादा झुलसे और 4 की मौत

Muskaan Rajput by Muskaan Rajput
September 5, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: यूपी के राजधानी लखनऊ (Lucknow) के हजरतगंज इलाके (Hazratganj) में एक होटल में लगी अग्निकांड में अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 7 लोगों से ज्यादा लोग झुलसे है, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है. हालांकि, NDRF ने होटल में लगी आग को बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया और रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है. इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे.

UP CM Yogi Adityanath takes cognisance of the incident of fire at Hotel Levana in Hazratganj, Lucknow.

He has directed the District Officials to ensure proper medical treatment of the injured and has also told them to reach the spot and speed up the rescue operation.

(File pic) https://t.co/rspDR2a6cb pic.twitter.com/bT3KhgQIJG

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए. उधर, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक झुलसे लोगों की हालचाल जानने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे. दरअसल, होटल में करीब 30 कमरे है, जिसमें की 18 कमरे बुक थे. होटल लेवाना में सुबह आठ बजे के बीच आग लग गई. दूसरी मंजिल को चपेट में लेने के बाद होटल में भर धुंआ गया. होटल में इमरजेंसी व्यवस्था ने होने से लोग मदद को लेकर चिल्लाने लगे.

RELATED NEWS

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

March 13, 2026
RTI Exposes Fraud:  33 साल तक दो सरकारी नौकरियां करने वाला दोषी करार , कैसे खुली पोल, कितनी मिली सजा

RTI Exposes Fraud: 33 साल तक दो सरकारी नौकरियां करने वाला दोषी करार , कैसे खुली पोल, कितनी मिली सजा

March 13, 2026

Rooms are filled with smoke making it difficult to go in. Work is underway to break window panes & grills. No info on any casualties so far, 2 people have been rescued, but there is no response from 1-2 rooms. Attempts are being made to enter those rooms: Avinash Chandra, DG Fire pic.twitter.com/N6cxkFxOMI

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2022

अस्पताल में लोगों से मिले सीएम योगी

दमकल कर्मियों और पुलिस ने होटल के शीशे तोड़े और सीढ़ियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला. लोगों को बचाने में फायरकर्मी चंद्रेश कुमार भी झुलस गए. सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल ले जाया गया. झुलसे लोगों में अंश कौसिक, कामिनी, मोना, राजकुमार, आनंद उपाध्याय, श्रवण और दमकलकर्मी प्रदीप का इलाज चल रहा है. इस घटना में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई है.

लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी मिली। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत-बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं: रक्षा मंत्री pic.twitter.com/HnoKhfVWrZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी मिली. स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है. राहत-बचाव कार्य जारी है. मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है. मैं घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं. उधर, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. सभी को बचाकर बाहर निकाल लिया गया है.

अगर किसी की भी लापरवाही या संलिप्तता संज्ञान में आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सर्च जारी है: सूर्यपाल गंगवार, डीएम, लखनऊ #Lucknowfire pic.twitter.com/csR6UG34TT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2022

इमरजेंसी एग्जिट की नहीं थी व्यवस्था

पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने बताया कि होटल प्रबंधन के रिकॉर्ड के मुताबिक यहां 38 से 40 लोग ठहरे हुए थे, जिनमें से 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है, इसमें इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं थी. रितु सुहास के कार्यकाल में होटल को नोटिस दिया गया था, लेकिन यह कार्रवाई भी ठंडे बस्ते में चली गई.

ये भी पढ़ें – Lucknow: लेवाना होटल अग्निकांड के घायलों से मिले CM योगी, रस्सी से निकाले गए झुलसे लोग, 4 की मौत

Share196Tweet123Share49
Muskaan Rajput

Muskaan Rajput

Related Posts

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

Double Murder Case:आरोपी का हाफ एनकाउंटर, महिला और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या से मचा था हड़कंप

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Lucknow Double Murder Case: लखनऊ में हुए एक दिल दहला देने वाले डबल मर्डर केस ने पूरे इलाके को हिला...

RTI Exposes Fraud:  33 साल तक दो सरकारी नौकरियां करने वाला दोषी करार , कैसे खुली पोल, कितनी मिली सजा

RTI Exposes Fraud: 33 साल तक दो सरकारी नौकरियां करने वाला दोषी करार , कैसे खुली पोल, कितनी मिली सजा

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Two Government Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक...

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के जंगल में देवर-भाभी और मासूम की लाश,अवैध रिश्तों की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Bulandshahr News:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब...

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

PM Kisan 22nd Installment: खत्म हुआ इंतजार आज शाम किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपये, इन तरीकों से तुरंत पता करें पैसा आया या नहीं

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

PM Kisan 22nd Installment:देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री...

white house security incident investigation

Security Breaches: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगी सेंध, बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by SYED BUSHRA
March 13, 2026

Security Incident Near White House: वाशिंगटन से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा से...

Next Post

70 लाख की Mercedes में भी नहीं बची साइरस मिस्त्री की जान, क्या वक्त रहते नहीं खुल पाए एयरबैग्स ?

ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में बड़ी बगावत,31 लोगो ने छोडी पार्टी बोले मिशन से भटक चुकी है सुभासपा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist