Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Lucknow: मामूली कहासुनी में पत्नी ने दांत से काटी पति की जुबान, बच्चों से

Lucknow: मामूली कहासुनी में पत्नी ने दांत से काटी पति की जुबान, बच्चों से मिलने गया था युवक, पहले से चल रहा था विवाद

लखनऊ में ठाकुरगंज के राधाग्राम इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली से कहासुनी के चलते पत्नी ने अपने पति की जुबान दांत से काट ली। युवक की जुबान कटकर गिर गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

वहीं इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि आरोपी महिला राधाग्राम कालोनी की रहने वाली सलमा है। तीन साल पहले ही उसका विवाह तकिया में रहने वाले मुन्ना से हुआ था। पिछले एक साल से दोनों के बीच में लड़ाई-झगड़ा चल रहा था और अलग-अलग मुन्ना दिहाड़ी-मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है और वह अलग-अलग रह रहे हैं। जबकि उसके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं।

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े

सलमा और मुन्ना दोनों गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे। इस बीच दोनों के बीच विवाद हो जाता है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच में मारपीट शुरू हो गई। इन सब के बीच सलमा ने दांत से मुन्ना की जुबान काट दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच और उन्होंने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने सलमा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version