Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: लव जिहाद ने ली निधि की जान, धर्मांतरण के विरोध पर सूफियान ने युवती को चौथी मंजिल से फेंका, आरोपी फरार

Anu Kadyan by Anu Kadyan
November 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ के दुबग्गा में लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया है। जहां जबरन धर्मांतरण के विरोध पर एक प्रेमी ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है। फिलहाल पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला


दरअसल दुबग्गा की डूडा कॉलोनी में 19 साल की निधि गुप्ता परिवार के साथ रहती थी। निधि का पास के ही ब्लॉक नंबर-40 में रहने वाले मुस्लिम युवक सूफियान से प्रेम संबंध था। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सूफियान ने निधि को मोबाइल फोन दिया था। ये बात 15 नवंबर को परिजनों को पता चल गई। जिसकी शिकायत करने के लिए वह सूफियान के घर पहुंचे। जहां दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। इसी बीच निधि अपनी छत पर गई तो पीछे-पीछे सूफियान भी चला गया। इस पर परिजनों का कहना है कि सूफियान ने ही निधि को छत से नीचे फेंका है।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

श्रद्धा के बाद अब लखनऊ की निधि ने अपनी जान गँवाई.. आरोपी मोहम्मद सूफ़ियान ने चौथी मंज़िल से नीचे फेंका।

अभी तक गिरफ़्तारी नहीं! pic.twitter.com/1eW6v17A0d

— Anurag Chaddha (@AnuragChaddha) November 16, 2022

खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी निधि 


वहीं परिजनों ने बताया कि निधि हाईस्कूल पास थी। वह ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। सूफियान निधि का धर्म परिवर्तन कराना चाहता था और मुस्लिम रीति-रिवाज से ही निकाह करना चाहता था। जिसके लिए वह कई दिनों से निधि पर दबाव भी बना रहा था। तो वहीं निधि इसका विरोध में थी।

इसी बीच सूफियान और निधि के परिवारों के बीच हो रहे विवाद को सुनकर ब्लॉक के लोग मौके पर जुट गए थे। तभी अचनाक निधि की चौथी मंजिल से गिरने की आवाज सुनाई देती है। लोगों ने जाकर देखा तो निधि खून से लथपथ सड़क पर पड़ी हुई थी। परिजन निधी की बेहोशी के हालत में ट्रामा सेंटर लेकर गए। वहीं पड़ोसियों ने इस घटना की पूरी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान ली आखिरी सांस


वहीं पुलिस का कहना है कि निधि की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद से सूफियान और उसका पूरा परिवार फरार है। घर पर ताला है। वही सूफियान मोबाइल पर भी युवती पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। 

Tags: love jihadlucknowNews1IndiaNidhiSufiyanthrew from the fourth floor
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post

Shraddha Murder Case: आफ़ताब का निकल रहा पाकिस्तानी कनेक्शन, श्रद्धा को देह व्यापार में धकेलना चाहता था आरोपी

Delhi MCD Election: पार्षद का टिकट दिलाने के बदले मांगे 90 लाख, Anti Corruption Bureau ने पकड़ा रंगे हाथ, AAP नेता के साले सहित 3 अरेस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist