Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: BJP की शान में कसीदे पढ़ते हुए बोले मौलाना कल्बे जवाद, ‘योगी-मोदी के साथ रहेंगे, ये हमारा वादा है, लेकिन…’

Anu Kadyan by Anu Kadyan
March 15, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिया महासम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने शिया समुदाय के लिए कोई काम नहीं किया है। पिछली सरकारों में हमारे साथ ज्यादती हुई है। शिया को सबसे ज्यादा पिछड़ी कैटेगरी में रखा जाता हैं। हमारे समुदाय को अब सिर्फ योगी और मोदी से बहुत उम्मीदें हैं।

‘देश में सबसे ज्यादा पिछड़े मुसलमान हैं’

वहीं कल्बे जवाद ने आगे कहा कि सच्चर कमेटी के अनुसार देश में सबसे ज्यादा पिछड़े मुसलमान हैं और मुसलमानों में सबसे ज्यादा पिछड़ा शिया समुदाय हैं। पसमांदा के नाम पर जो चीजें और जो स्पेशल पैकेज आ रहा है। वो शियाओं तक पहुंचना चाहिए। क्योंकि सबसे ज्यादा पसमांदा शिया हैं।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

‘योगी-मोदी अलावा हमारी मुश्किलें कोई हल नहीं कर सकता’

मैं चाहता हूं योगी-मोदी जी तक हमारी बातें पहुंचे। इनके अलावा हमारी मुश्किलें कोई हल नहीं कर सकता। इससे पहले हर हुकूमत में हमारे साथ ज्यादती हुई। हमारे अधिकारों को कुचला जा रहा है। हमें सबसे ज्यादा उम्मीद किसी से है तो बीजेपी से है जो सत्ता में है। यह हमें हमारा अधिकार देंगे, जो अभी तक किसी हुकूमत ने नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम है कि शिया की संख्या कम है। लेकिन ऐसा नहीं ह, हमारे वोट बहुत हैं। लेकिन उन्हें छुपाया जाता है। शिया महासम्मेलन के द्वारा हम लोगों के इस भ्रम को दूर करना चाहते हैं।

‘योगी-मोदी के साथ रहेंगे, ये हमारा वादा है, लेकिन…’

उन्होंने कहा कि हमें हमारा हक मिलना चाहिए। जब हम पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो उन्होंने कहा था कि मुसलमान अपनी समस्या हम तक नहीं पहुंचाते हैं। इस सम्मेलन के बाद हम उनसे मिलकर अपनी मांगे रखेंगे। ताकि शियाओं के विकास की राह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।
मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हम इस हुकूमत के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। ये हमारा वादा है, लेकिन हुकूमत को भी हमारा साथ देना चाहिए। शियाओं को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। शिया समुदाय के युवाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आर्थिक पैकेजों में आरक्षण, संसद और विधानसभा में आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार को वक्फ संपत्ति से सभी अतिक्रमण को हटाना चाहिए।

मौलाना कल्बे जवाद ने BJP की शान में पढ़े कसीद

वहीं पिछले कुछ महीने पहले भी मौलान कल्बे ने BJP की शान में कसीद पढ़े थे और सपा का नाम लिए बिना नाराजगी जाहिर की थी। मौलाना ने कहा था कि “अभी आपने देखा होगा कि जो नया मकबूल बना है जो बेईमान लोग हैं उन्हें हटाया जा रहा है। कोशिश है कि ईमानदार लोगों को लाया जाए। हम योगी सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने इस सिलसिले में हमारी भरपूर मदद की। पिछली हुकूमत में हमारे युवाओं को खास तौर से गिरफ्तार किया गया था। उन पर झूठे मुकदमे। एक युवा पर 30-30 मुकदमे लगाए गए थे। 6 महीने तक उन्हें जेल में बंद कर रखा गया।”

Tags: lucknowMaulana Kalbe JawadNews1Indiayogi-modi
Share196Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Lucknow

ग्रीन कॉरिडोर के लिए चौराहों का बदलेगा स्वरूप; जाम मुक्त होगी राजधानी

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Lucknow Green Corridor: राजधानी लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने और एक 'स्मार्ट और ग्रीन सिटी' के रूप में...

Next Post

अब ग्रुप चैट पर दिखाई देगा यूजर का नाम Whatsapp ला रहा नया फीचर

Yogi 2.0: यूपी में जश्न की तैयारी, सीएम योगी बनाएंगे एक और नया रिकॉर्ड, प्रदेश भर में गूंजेगा सरकार की उपलब्धियां का शोर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist