Site icon News1India

Lucknow: निकाय चुनाव को 2 चरणों में कराने की तैयारी, 5 दिसंबर को जारी हो सकती है आरक्षण की सूची

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरो शोरो पर हैं। जिसकी चलते निकायों में सीटों के आरक्षण की सूची 5 दिसंबर को जारी हो सकती है। इसी कड़ी में प्रमुख सचिव नगर विकास ने मंगलवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के सामने प्रस्तावित आरक्षण की सूची का प्रस्तुत की, जिसके बाद मुख्य सचिव ने शीघ्र ही आरक्षण की सूची को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सूची को निकाय चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

सीएम के सामने भी पेश होगी आरक्षण सूची

बता दे कि सभी नगर निकायों से आरक्षण के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो चुके हैं। फिलहाल इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वार्डों के साथ-साथ महापौर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण की सूची भी लगभग तैयार हो चुकी है। इस सूची को नगर विकास मंत्री के सामने भी पेश किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार शासन स्तर पर 5 दिसंबर से पहले ही सूची जारी की जा सकती है। ताकि 5 दिसंबर तक राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जा सके। वहीं आरक्षण के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने भी पेश किया जाएगा। सीएम के हरी झंडी दिखाने के बाद ही सूची जारी की जाएगी।

निकाय चुनाव को 2 चरणों में कराने की तैयारी


वहीं 4 दिसंबर तक चुनाव कराने के लिए प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया जाएगा। जिसके बाद 5 दिसंबर को अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद चुनाव की पक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में नगर विकास विभाग के अधिकारियों और राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई है। जानकारी के अनुसार आयोग दो चरणों में ही चुनाव कराने की घोषणा करता है तो दिसंबर के अंत तक चुनाव संपन्न होने की पूरी उम्मीद है। यदि दो से अधिक चरणों में चुनाव हुए तो ये प्रक्रिया जनवरी के पहले सप्ताह तक सपन्न होगी।

ये भी पढ़े-Gujarat Election 2022 Live: 100 साल की बुजुर्ग महिला ने डाला वोट, ‘रोज़गार, सस्ते गैस सिलेंडर और किसानों की कर्ज माफी के लिए वोट डालें’- राहुल गांधी

Exit mobile version