Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow: विश्व एड्स दिवस पर यूपी में लॉन्च होंगे सात One Stop Center, मिलेंगी ये सुविधा

Anu Kadyan by Anu Kadyan
November 30, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इस साल 1 दिसम्बर यानी विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सात वन स्टॉप सेंटर लॉन्च होने जा रहे हैं। यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ हीरा लाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि कानपुर और वाराणसी में दो-दो, जबकि गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और मुरादाबाद में एक-एक सेंटर बनाए जाएंगे। खास बात ये है कि इन सेंटर पर एक ही छत के नीचे एचआईवी यानी एड्स और टीबी के साथ अन्य गैर संचारी रोगों की जांच, स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

व्यापक प्रचार-प्रसार पर दें विशेष ध्यान

वहीं डॉ हीरा लाल का कहना है कि प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से किया जाए। इस केंद्रों का संचालन वाईआरजी केयर संस्था करेगी। इसके अलावा संस्था की जिम्मेदारी कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (नाको) और यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी को समय-समय पर उपलब्ध कराना है। जिलों में जिला क्षय रोग अधिकारी इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। जिनके देखरेख में पूरा कार्यक्रम चलेगा। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष तौर पर ध्यान देने की बात कही। ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026

दो सेंटर ट्रांस जेंडर पर होंगे आधारित

इस बीच वाईआरजी केयर संस्था के प्रोजेक्ट लीड कवीश्वर कृष्णन का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि इस समय देश के 25 राज्यों में इस तरह के 71 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। बता दें कि यूपी में जो सात सेंटर बनाए जा रहे हैं उनमें कानपुर में एक सेंटर खास तौर पर ट्रांस जेंडर और एक सेंटर प्रवासी कामगार पर आधारित होंगे। इसके अलावा वाराणसी में भी एक सेंटर ट्रांस जेंडर और एक सेंटर आईडीयू यानि कि इन्जेक्टेबल ड्रग यूजर्स पर आधारित होंगे।

फीडबैक के आधार पर भविष्य में लॉन्च होंगे अन्य सेंटर

वहीं राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ शैलेन्द्र भटनागर का कहना है कि एचआईवी ग्रसित में टीबी और टीबी ग्रसित में एचआईवी होने की पूरी सम्भावना रहती है। इसलिए इन दोनों स्थितियों में ही दोनों बीमारियों की जांच सुनिश्चित कराई जाती है। वहीं इस मौके पर उनके साथ संस्था के प्रतिनिधि और यूपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। वहीं सात जिलों के मिले फीडबैक के आधार पर भविष्य में अन्य जिलों में भी वन स्टॉप सेंटर किए लॉन्च जाएंगे किए जाएंगे।

Tags: lucknowNews1IndiaOne Stop CenterUttar PradeshWorld AIDS Day
Share197Tweet123Share49
Anu Kadyan

Anu Kadyan

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Next Post

राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी संदिग्ध कार, अफजल हफीज से पूछताछ कर रही सुरक्षा एजेंसियां

Ballia News: मुवक्किल की इस आदत से भड़के वकील ने कोर्ट परिसर में ही उसे ऐसे सिखाया सबक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist