Site icon News1India

UP News: कैबिनेट मंत्री नंदी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा बहुत बड़े नेता बनते हो… देख लेंगे तुमको

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के सरकारी मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉ़ल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले के बाद महकमें में हड़कंप सा मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा राह है कि मंत्री ने सरकारी नंबर पर कॉल आया था। जिसमें उन्हें धमकी दी गई। फोन करने वाले ने कहा-बहुत बड़े नेता बनते हो… देख लेंगे तुमको। वहीं पुलिस इस पुरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

 बड़े नेता बनते हो… देख लेंगे तुमको 

कहा जा रहा है कि मंत्री के सरकारी नंबर पर कॉल आया था, जिसमें उन्हें धमकी दी गई। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में नंद गोपाल नंदी की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में 4 मोबाइल नंबरों को लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि 19 अप्रैल को नंद गोपाल नंदी के सरकारी फोन नंबर पर कॉल आया था, जिसमें उन्हे धमकी मिली। फोन करने वाले ने कहा-बहुत बड़े नेता बनते हो… देख लेंगे तुमको। इस मामले में 3 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से कर रही जांच

वहीं पुलिस सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू हो गई। सामने आया कि 3 मोबाइल नंबर और एक बेसिक फोन का नंबर का इस्तेमाल हुआ था। पुलिस इन नम्बरों की कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने 25 अप्रैल को DCP मध्य अपर्णा रजत कौशिक से शिकायत की गई थी। DCP के निर्देश पर मामले की जांच के बाद हजरतगंज थाना में FIR दर्ज हुई।

पहले भी मिल चूकी है नंदी गोपाल को जान से मारने की धमकी 

बता दें कि ये पहली दफा नहीं है जब ऐसा नंदी के साथ हुआ है इस,से पहले भी नंदी गोपाल को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। पहले मंत्री की पत्नी अभिलाषा गुप्ता के फोन पर धमकी दी गई थी। उन्होंने थाने में इस मामले की तहरीर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को दी गई तहरीर में अभिलाषा गुप्ता ने लिखा था कि मैं कानून को मानने वाली शांतिप्रिय नागरिक हूं. जब मैं अपने आवास पर थी, तभी एक अनजान शख्स ने कॉल कर धमकी दी।

 

 

 

Exit mobile version