अब छापेमारी में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा। दरअसल जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी के दौरान अफसरों को जेब पर बॉडी वार्न कैमरा लगाना होगा। अब से जीएसटी अफसर बिना कैमरा लगाए छापेमारी नहीं कर सकेंगे। राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रवर्तन अधिकारियों को जांच के दौरान जेब पर बॉडी वॉर्न कैमरें लगाने होंगे। प्रवर्तन दल के अधिकारियों को जेब पर कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। वहीं व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर अफसरों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई
Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...






