Site icon News1India

Ludhiana Gas Leak: जहरीली गैस लीक होने की वजह से11 लोगों की मौके पर मौत, कई लोग घायल

लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लेकर होने के कारण से 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोगों के बेहोश होने की खबर सामने आई है। जैसे ही हादसे की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली वो मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा?

खबरों की मानें तो ये गैस फैक्ट्री से लीक हुई, जिसके बाद कई लोग बेहोश हो गए। गैस सुबह 7.15 पर लीक हुई। बिना देरी किए हुए बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी ग्यासपुरा के लिए रवाना हो गई है। इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से ज्यादातर सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ पालतू जानवरों की मौत होने भी खबरे आई हैं। गैस लीक कैसे हुई इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version