Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट केस में लखनऊ NIA दोषियों को देगी सजा

Lucknow: भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट केस में लखनऊ NIA दोषियों को सुनाई सजा

भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट की साजिश रचने वाले आठ दोषियों को लखनऊ में NIA कोर्ट सजा सुनाने वाले हैं। वहीं इस मामले में कोर्ट ने 8 लोगों को दोषी करार दिया है। घटना 7 मार्च 2017 की सबह 09:38 बजे मध्यप्रदेश के जबड़ी रेलवे स्टेशन के पास की है, इसमें 9 लोग घायल हो गए थे। वहीं शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। अब आज इस मामले में NIA स्पेशल कोर्ट सजा सुनाने वाली है।

बता दें कि इन दोषियों में मोहम्मद फैसल, गौस मोहम्मद, अजहर आतिफ मुजफ्फर, दानिश, मीर हुसैन, आसिफ इकबाल, आतिफ ईरानी शामिल है। यूपी एटीएस ने 7 मार्च , 2017 को इनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनके पास से असलहे और बारुद बरामद हुए थे। ब्लास्ट की यह घटना मध्य प्रदेश के जबड़ी रेलवे स्टेशन के पास की है। धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे। वहीं 7 मार्च , 2017 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे भोपाल उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन में बम विस्‍फोट हुआ था। कुछ समय बाद मध्‍य प्रदेश पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद आतंकी गौस मोहम्‍मद खान को यूपी से पकड़ा गया। इनका एक साथी सैफुल्‍ला लखनऊ के काकोरी में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

चलिए आपको बताते है क्या है ब्लास्ट की कहानी

करीब 6 साल पहले कि बात है तारिख 7 मार्च, समय 9:38 बजे मध्यप्रदेश के जेबड़ी रेलवे स्टेशनव के पास भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में बम विस्फोट हुआ था। घटना के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग ट्रेन से कूद गए। जिससे उन्हें चोट आई। इनमें कुछ उम्र दराज लोग भी शामिल थे। कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ते। पहले पुलिस ने मामला दर्ज किया उसके बाद सरकार ने NIA को सौंप दिया था। घटना के कुछ समय बाद ही मध्यप्रदेश की पिपरिया पुलिस ने तीन आतंकियों को गुरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के आधार पर गौस मोहम्मद खान को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। यूपी ATS ने भी एक मामला दर्ज किया और दो अन्य लोग को गिरफ्तार कर लिया था।

ये लगे हैं आरोप

इन सभी आठ आतंकियों पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने, आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने, विस्फोटक और हथियार जुटाने के आरोप थे। जिसमें उन्हें दोषी पाया गया है. ये सभी ISIS के खुरासान मॉड्यूल से जुड़े थे। 7 मार्च 2017 को घटना के बाद यूपी ATS ने मामला दर्द किया था। इनके खिलाफ 21 मार्च 2018 को आरोप तय किए गए थे। इनका एक साथी सैफुल्ला लखनऊ के काकोरी में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

Exit mobile version