Site icon News1India

Maharashtra: सिद्धिविनायक की पूजा के बाद अलर्ट मोड में सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र में सियासी तूफान अब थम गया है..फ्लोर टेस्ट को पार करके एकनाथ शिंदे की सरकार ने महाराष्ट्र में विजय पताका लहरा दी है..आज सीएम एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक जा कर पूजा की है..

मैं हिंदुत्व के लिए काम कर रहा हूं

वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं हिंदुत्व के लिए अच्छा काम कर रहा हूं..मैं सच्चा हिंदु हूं..और पीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें राज्य के विकास के लिए काम करने को कहा है..मैं राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य करूंगा..पीएम ने मुझसे कहा कि वह और केंद्र सरकार मेरा पूरा समर्थन करेंगे..

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अलर्ट मोड में नजर आ रहे है..उन्होंने बीएमसी आपदा प्रबंधन कक्ष का दौरा कर भारी बारिश के बाद की स्थिति का जायज़ा लिया..

स्वतंत्र वीर सावरकर जी को किया नमन

वहीं सीएम ने महाराष्ट्र में स्थिति शिवाजी पार्क का दौरा किया..इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं यहां स्वतंत्र वीर सावरकर जी को नमन करने आया हूं,

हम लोग बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे लेकर जा रहे हैं और हमारी सरकार आम लोगों की सरकार है, हम सभी का सम्मान कर हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे और राज्य का विकास करेंगे,,

इसी बीच महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक आशीष शेलार को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है..आशीष शेलार को मिशन ओलंपिक सेल का सदस्य नियुक्त किया गया है..मिशन ओलंपिक सेल देश की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम पर काम करने वाली 16 सदस्यीय समिति है..

Exit mobile version