Site icon News1India

 महिला का जबरदस्ती करवा दिया गर्भपात,  गर्भ को काट कर बच्चे के टुकड़े को बाहर निकाला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बीड जिले से रुह कपां देने वाली खबर सामने आई हैं, बता दें की परली कस्बे में एक 22 साल की महिला को कथित रूप से गर्भपात (abortion) के लिए मजबूर किया गया। मामला खुलने के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक गर्भवती महिला की इच्छा ना होने पर भी उसके पति, सास और निर्दयी डॉक्टर ने मिलकर इस पीड़िता महिला का गर्भपात करा दिया। इतना ही नही डॉक्टर ने गर्भ काटकर बच्चे के टुकड़े.अलग कर उसे बाहर निकाला। बीड के परली में रहने वाली पीडित महिला की अंकुश वाघमोडे के साथ कोविड लॉक डाउन के दौरान 2020 में शादी हुई। इस शादी के बाद एक लड़की का जन्म हुआ। लेकिन जब पीड़ित महिला दूसरी बार गर्भवती थी, तब उसके ससुराल को लड़की की बजाय लड़का चाहिए था। यह मांग उसके पति और सास की थी। इसके चलते पति अंकुश वाघमोडे और महिला की सास छाया वाघमोडे ने एक तथाकथित डॉक्टर स्वामी से मिलकर उस पीड़ित महिला की अपने ही घर पर जबरन सोनोग्राफी कराई। जब उसमें जब पता चला कि गर्भ में जो भ्रूण है वो कन्या ही है। तब सास, पति और डॉक्टर स्वामी ने बुखार का इंजेक्शन बताकर उस पीड़िता को गर्भपात का इंजेक्शन दे दिया।

बुखार के इंजेक्शन के बहाने दिया गर्भपात का इंजेक्शन


पीड़िता बार-बार विरोध करती रही, मगर उस डॉक्टर ने बुखार का इंजेक्शन बताकर दिये हुए गर्भपात के इंजेक्शन से पीड़िता को पेटदर्द होने लगा। यह दर्द इतना ज्यादा था कि उस डॉक्टर ने पीड़िता का गर्भ ही काट दिया और भ्रूण बच्ची के 3 टुकड़े कर उसे बाहर निकाल दिया।

इसके चलते पीडित महिला की शिकायत पर महिला के आरोपी पति अंकुश नारायण वाघमोडे, सास छाया वाघमोडे, डॉ. स्वामी और प्रकाश कावळे इन चारों आरोपियों पर परली के संभाजीनगर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है और चारों की गिरफ्तारी भी की। चारों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

परली पुलिस ये पता लगा रही है कि आरोपी डॉक्टर स्वामी ने अब तक इस गर्भपात केंद्र के जरिए कितनी भ्रूण हत्याएं की। .आरोपी डॉक्टर के बारे में ये भी जांच में पता चला है कि वो डॉक्टर पहले सोलापुर में कंपाउंडर हुआ करता था और भ्रूण हत्या के सोलापुर में भी उसके खिलाफ केसेस दर्ज है। वो जेल भी रहकर आया है ।

Exit mobile version