Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Maharashtra: Shiv Sena मे शामिल शाहू राजघराने के वंशज यशवर्धन उद्धव ठाकरे

Maharashtra: Shiv Sena मे शामिल शाहू राजघराने के वंशज यशवर्धन उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित शाहू राजघराने के वंशज यशवर्धन कदमबांदे गुरुवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी में शामिल हो गए। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने यशवर्धन कदमबांदे का पार्टी में स्वागत किया है। यशवंत कदमबांदे पेशे से वकील हैं और पूर्व विधायक तथा धुले- नंदुरबार जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजवर्धन कदमबंदे के बेटे हैं।


इस मौके पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यशवर्धन के पार्टी में आने से धुले और नंदूरबार में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी का विस्तार तेजी से होगी। साथ ही यशवर्धन कदमबांदे को बहुत जल्द पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी और उनका सम्मान किया जाएगा।


दरअसल, यशवर्धन कदमबांदे के पिता राजवर्धन कदमबांदे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से की थी। फिर 2019 में वह राकांपा छोडक़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। यशवर्धन कदमबांदे भी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी थे। जिले के युवा कार्यकर्ताओं से उनके अच्छे संपर्क हैं। राजवर्धन कदमबांदे के परिवार को छत्रपति शाहू महाराज के वंशज के रूप में जाना जाता है।

Exit mobile version