Site icon News1India

Mainpur by-election: पत्नी के लिए अखिलेश ने तोड़ी ‘परंपरा’… चुनावी रण में खुद प्रचार के लिए उतरेंगे SP अध्यक्ष

मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने नामांकन कर दिया है। इसी के साथ ही सपा पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। बता दें कि सपा नेताजी के नाम और उनके द्वारा किए गए काम को आधार पर जनता से वोट मांग रही है। क्योंकि बार-बार यही दुहाई दी जा रही है कि ये चुनाव नेताजी का है और उन्हीं के लोग चुनाव लड़ रहे हैं।

पत्नी के लिए वोट मांग रहे अखिलेश

वहीं इस चुनाव में एक ओर बड़ी बात सामने आ रही है। दरअसल अखिलेश यादव अभी तक लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से दूर रहते आए है। लेकिन अब उन्होंने ऐलान किया है कि वह खुद मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे। अखिलेश का कहना है कि मैनपुरी में ही उनकी करहल विधानसभा भी है। इसलिए वह खुद मैनपुरी में रहकर चुनाव गतिविधियों का संचालन करने वाले हैं। वहीं तेज प्रताप को लेकर उन्होंने बताया कि परिवार मैं पहले ही तय हो चुका था कि मैनपुरी से कौन चुनाव लड़ेगा। वहीं तेजप्रताप खुद डिंपल के प्रस्तावक है।

सादगी से हुआ डिंपल का नामांकन

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि नेताजी के निधन के बाद पूरा परिवार दुखी है। इसलिए सादगी से डिंपल यादव का नामांकन हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान पूरा परिवार डिंपल यादव के लिए वोट मांगेगा। इस दौरान उन्होंने रामपुर चुनाव को लेकर शासन के साथ- साथ प्रशासन पर भी गलत तरीके से कार्रवाई के आरोप लगाए हैं।

एक-एक वोट नेता जी को श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव अलग परिस्थितियों में हो रहा है क्योंकि नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से कहा कि एक एक वोट से नेताजी को श्रद्धांजलि अपर्ति करें, और मैनपुरी से पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को अपने वोटों से अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाएं। वहीं नेताजी ने हमेशा मैनपुरी को अपनी कर्मभूमि मानकर ही काम किया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में नेताओं को मालाएं पहनाने की बजाए हर कार्यकर्ता इसे अपना चुनाव समझकर चुनाव लड़े।

बड़ी बहू ने दी नेताजी के नाम की दुहाई


वहीं जहां एक और मैनपुरी उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव से जुड़े लोग लगातार प्रचार कर रहे हैं वहीं नामांकन से पहले डिंपल यादव ने भी उनकी समाधि पर पूजा की नेताजी के नाम की दुहाई दी। उन्होंने कहा वह नेताजी के लिए ही चुनाव लड़ रही हैं। उनके सपनों को साकार करने के लिए ही चुनाव लड़ रही है। इसी के साथ डिंपल यादव ने जनता को भरोसा दिया कि नेताजी की तरह ही आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।


Exit mobile version