Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मैनपुरी में मतदान से पहले सियासी तापमान हुआ हाई, शिवपाल ने प्रशासन पर लगाया ड्रोन से निगरानी का लगाया आरोप

UP: मैनपुरी में मतदान से पहले सियासी तापमान हुआ हाई, शिवपाल ने प्रशासन पर लगाया ड्रोन से निगरानी का लगाया आरोप

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए कल यानी 5 दिसंबर को मतदान होना है। इस बीच मैनपुरी का सियासी तापमान चढ़ गया है। भजापा और समाजवादी पार्टी के नेता रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ प्रबंधन पर मंथन करते रहे। दोनों ही दलों ने अपनी जीत के दावे किये हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर सत्तापक्ष के दबाव में उपचुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने रविवार को कहा कि सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना चाहती हैं। लगातार फर्जी मुकदमे लगाकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को फर्जी नोटिस देकर उनके घर पर दबिश दी जा रही है, जिससे वह उपचुनाव में सोमवार को अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी मैनपुरी से कभी चुनाव नहीं जीती है, इसलिए सत्तापक्ष अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है।

शिवपाल ने ड्रोन से निगरानी का लगाया आरोप

शिवपाल यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंन कहा कि हमारे और हमारे परिवार के लोगों के घरों की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। हमारी निजी जिंदगी में दखले देने का काम किया जा रहा है। शिवपाल यादव ने ताखा ब्लॉक प्रमुख के पति को हिरासत में लिए जानें पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर उत्पीड़न नहीं रुका तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

उपचुनाव के लिए बनाए गए 1,269 मतदान केंद्र

मैनपुरी में उपचुनाव को लेकर 1,269 मतदान केंद्र और 1,756 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। सदर तहसील के वेयर हाउस से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में कृषि मंडी ले जाया गया। बंद कंटेनर वाहनों में रखीं ईवीएम को संगीनों के साये में ले जाया गया। मंडी में विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में इनको रखा गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है।

Exit mobile version