Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भाजपा के खिलाफ वोट करके जनता देगी जवाब-मल्लिकार्जुन खरगे

मोदी सरकार को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना, बोले- भाजपा के खिलाफ वोट करके जनता देगी जवाब

इन दिनों आम आदमी बढ़ती मंहगाई से बेहद परेशान है। टमाटर से लेकर तमाम सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम आदमी का पूरा बजट गड़बड़ा गया है। इसे लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। अब बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी और मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। बीजेपी सत्ता के लालच में है, बीजेपी के खोखले नारों का जवाब जनता इसका जवाब उनके खिलाफ वोट करके देगी।

क्या बोले खरगे?

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्वीट करत हुए लिखा कि “मोदी सरकार की लूट से महंगाई और बेरोजगारी दोनों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भाजपा केवल सत्ता के लालच में लीन है। सब्ज़ियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। देश में बेरोजगारी दर 8.45% हो गया है। वहीं गांवों में बेरोजगारी दर 8.73% है। गांवों में मनरेगा डिमांड चरम पर है। साथ ही ग्रामीण वेतन दर घटा है.”

आगे अपने ट्वीट में मल्लिकार्जुन खरगे लिखते हैं.. देश की जनता नरेंद्र मोदी जी को जानती है… चुनान से पहले आप किसी “अच्छे दिन”, “अमृत काल” जैसे नारों पर कार्य कर रहे हैं। ताकि विज्ञापनों की लीपापोती से आपकी नाकामी छिप जाएं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता जागरूक हो गई है और आपके ये खोखले नारों का जवाब जनता भाजपा के खिलाफ वोट करके देगी। माफ तो क्या जनता आपको सत्ता से साफ कर देगी।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version