Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग रूप को लेकर कैबिनेट मंत्री ने उड़ाई खिल्ली, कहा - "कैसी दिखती है"

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग रूप को लेकर कैबिनेट मंत्री ने उड़ाई खिल्ली, कहा – “कैसी दिखती है”

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर टिप्पणी कर पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अखिल गिरी अब विवादों में घिर गए है। टीएमसी नेता अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनके बयान का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अखिल गिरी नंदीग्राम में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रपति के लुक्स को लेकर अपमानजनक बातें कहीं। उन्होंने कहा,”हम किसी को उसके रंग रूप-रंग से नहीं आंकते, दम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते है। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती है?”

भाजपा ने टीएमसी नेता की टिप्पणी पर जताया रोष

वहीं अब भाजपा ने टीएमसी नेता की इस टिप्पणी पर अपना रोष प्रकट करते हुए उनकी निंदा की है। इधर, टीएमसी का कहना है कि वास्तव में मंत्री अखिल गिरी कह रहें थे कि हमारी पार्टी लोगों को उनके लुक्स से नहीं आंकती। इस बात को कहने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति का उदाहरण दिया। वही, भाजपा ने दावा किया है कि जब टीएमसी के मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर यह टिप्पणी की, उस समय ममता बनर्जीं सरकार में महिला कल्याण विभाग मंत्री शशि पंका भी वहीं उपस्थित थी।

शहीद दिवस समारोह के मौके पर नंदीग्राम निवर्चन क्षेत्र में अखिल गिरी नेता प्रतिपक्ष सुंवेंदु अधिकारी के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। भाजपा नेता को चुनौती देते हुए, टीएमसी नेता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिए बिना उन्हें मामलें में घसीटा आखिल गिरी ने कहा, वह कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं हूं। वह कितने सुंदर हैं। हम लोगों को उनके रंग रूप से नहीं आंकते। हम आपके राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते है। आपकी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? उनके इस बयान का वीडियों क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता बनर्जी सराकर और तृणमूल पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है।

वहीं वेस्ट बंगाल बीजेपी ने ट्वीट में लिखा है, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती है। तृणमूल कांग्रेस के सुधार गृह मंत्री अखिल गिरी ने महिला कल्याण विभाग की एक अन्य मंत्री शशि पांजा की उपस्थिती में उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

Exit mobile version