Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सारे विपक्ष एकजुट होकर दिखाएंगे बीजेपी को बाहर का रास्ता

Karnataka: ममता बनर्जी की चेतावनी! सारे विपक्ष एकजुट होकर दिखाएंगे बीजेपी को बाहर का रास्ता

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर रामनवामी के जुलूस को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि सभी को अपना-अपना त्योहार मनाने का हक है लेकिन किसी मुस्लिम के घर अगर हुआ तो उसे छोड़ूंगी नहीं। उन्होंने आगे कहा कि जुलूस निकालना सबका अधिकार है लेकिन दंगा करने का अधिकार किसी को नहीं है।

BJP को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकी उन्नेहोंने कहा कि जो लोग महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते हैं, वे लोग अब भारत के संविधान के बारे में व्याख्यान दे रहे हैं? तथाकथित डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है! बीजेपी आज कुछ नहीं है ब्लकि एक वॉ़शिंग मशीन है। ममता ने कहा कि सारे विपक्ष को कामयाबी के साथ लड़ना है और बीजेपी को कुर्सी से हटाना है। यह सबसे बड़ा अहंकारी, देश का दुशासन है, यह अच्छा शब्द है न, दुशासन को हटाएं, दुर्योधन को हटाएं और देश को बचाएं। बीजेपी को कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। कौन नेता बनेगा इसकी लड़ाई नहीं है, बीजेपी से देश की जनता की वन टू वन लड़ाई है।

ममता का अनोखा प्रदर्शन

वहीं इसके अलावा ममता बनर्जी ने वॉशिंग मशीन के साथ बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। ममता ने मशीन में काला कपड़ा डालकर, सफेद निकालकर बीजेपी को वॉशिंग मशीन कह डाला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। ममता ने वॉशिंग मशीन के साथ प्रदर्शन किया।

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए मंच पर वॉशिंग मशीन लगाई गई, जिसे बीजेपी की वॉशिंग मशीन बताया गया। ममता बनर्जी ने मशीन में काला कपड़ा डाला और सफेद निकाला। ममता की ओर से तंज कसा गया कि बीजेपी शासन में केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष को परेशान करती हैं। लेकिन जैसे ही कोई विपक्षी नेता बीजेपी में शामिल होता है तो वो बेदाग हो जाता है।

Exit mobile version