Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मणिपुर सीएम N Biren Sing नहीं देंगे इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

मणिपुर सीएम N Biren Singh नहीं देंगे इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी

N Biren Sing News: मणिपुर की भड़क रही हिंसा के बीच ऐसी जानकारी सामने आई थी कि राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह आज राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा दे सकते है। मणिपुर में करीब तीन महीने से चल रही जातीय हिंसा के बीच मुख्यमंत्री का इस्तीफा देना कई सवाल खड़े कर सकता है।इसी बीच खबरे सामने आ रही है कि अब मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया है। हिंसा और खराब कानून व्यवस्था को लेकर सीएम को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

क्या बोले मुख्यमंत्री बीरेन सिंह?

सीएम बीरेन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मैं यह बात साफ कर देना चाहता हूं कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर मैं अपने पद से इस्तीफा नहीं देने वाला हूं। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपना चाहते थे। लेकिन जनता के दबाव के बीच उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

क्यों हुई मणिपुर में हिंसा?

मणिपुर में हिंसा शुरु हुई 3 मई से, जब मैतई समाज और कुकी समुदाय के बीच विवाद हो गया। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा ‘आदिवासी एकता मार्च’ निकाला गया। इसी रैली में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच हिंसा हो गई। शाम तक हालात बद से बद्दतर हो गए और राज्य सरकार ने केंद्र से मदद मांगी। आपको बता दें, रैली मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग के खिलाफ निकाली गई थी।

मैतई समुदाय लंबे समय से एसटी के दर्जे की मांग कर रहे हैं। इसके बाद मणिपुर हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग पर विचार करने को कहा, इसके लिए अदालत ने चार हफ्ते का समय दिया। इसके बाद नागा और कुकी समाज भड़क गए।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version