Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Manish Kashyap : मनीष कश्यप के वकील का दावा, जल्द हटेगा NSA?

Manish Kashyap : मनीष कश्यप के वकील का दावा, जल्द हटेगा NSA?

पटना: एक यूट्यूबर जिसके चैनल पर अच्छे खासे व्यूज आते हो। लेकिन एक वीडियो उसकी पूरी जिंदगी बदल देता है। हम बात कर रहे हैं बिहार के एक लड़के की जिसका नाम है मनीष कश्यप। लाखों व्यूअरशिप वाले एक यू ट्यूब चैनल के पत्रकार मनीष कश्यप आज चर्चा के विषय बने हुए हैं। आपको याद है, कुछ महीनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया गया था कि तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई हो रही है और भगाया जा रहा है। जिसके बाद

पुलिस ने बिना देरी किए मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। इसके बाद जब पुलिस दूसरे मामले में मनीष कश्यप से पूछताछ करने पहुंची तो उसने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद मनीष कश्यप पर NSA लगा दिया गया। लेकिन अब यूटूबर के वकील ने दावा किया है कि मनीष कश्यप से जल्द ही NSA हटा दिया जाएगा। वहीं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु सरकार को नोटिस भेजा। जिसके साथ ही उन्होंने मनीष कश्यप पर NSA लगाने का आधार पूछा। आइए जानते हैं मनीष कश्यप के वकील ने क्या कहा है।

वकील ने किया दावा

मनीष कश्यप के वकील एपी सिंह ने दावा किया कि उसके ऊपर जो नेशनल सुरक्षा अधिनियम के तहत धाराएं लगाई गयी हैं वो जल्द ही हट जाएंगी।उसे जल्द ही न्याय मिलेगा। वकील का तो ये तक कहना है कि मनीष कश्यप को बलि का बकरा बनाया गया है। और राजनीति के जरिए उसे फंसाया जा रहा है। बस उसकी एक गलती थी कि उसने तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनने का दावा किया था.. ये सब बाते कही गई है मनीष कश्यप के वकील ने।

एपी सिंह का दावा

इसके अलावा वकील एपी सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। एपी सिंह.. तेजस्वी यादव के लिए कह रहे हैं कि बिहार ही नहीं पूरा देश आपसे पूछेगा। लोग आपको वोट देते हैं तो दुख और पीड़ा के समय वो आपसे ही सवाल करेंगे। और उन सवालों का जवाब देना होगा। फिलहाल तो मनीष कश्यप 3 मई तक की रिमांड पर है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version