Site icon News1India

Liquor Scam: शराब घोटाला केस में आज अरेस्ट कर सकती है CBI? जानें क्या-क्या है आरोप?

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कि मुश्किले लगातार बढ़ती ही जा रही है। आज एक बार फिर से मनीष सिसोदिया CBI के सामने पेश होंगे। अब शराब घोटाले को लेेकर उनसे पूछताछ होगी। वहीं मनीष सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी की अशंका जताई है। वहीं इससे पहले भी मनीष सिसोदिया से 9 घंटे पूछताछ हो चुकी है। आज मनीष सिसोदिया CBI दफ्तर जाने से पहले राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजली दी। इससे पहले CBI ने उन्हें 19 फरवरी को पेश होने का समन भेजा था।

वहीं सिसोदिया के पास वित्त विबाग भी है इसलिए उन्होंने बजट की तैयारियों का हवाला देकर पिछली तारीख में पेश होने में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें आज की तारीख दी थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया जांच में सहयोग करने की बात करते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी आशंका जताई है कि एजेंसियां उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल इस मामले में दाखिल चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है। चार्जशीट दाखिल होने के करीब 3 महीने बाद मनीष सिसोदिया से पूछताछ हो रही है। आज की पूछताछ में CBI दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े सवालों के जवाब तलाशेगी। इसके अलावा शराब कारोबारियों से सिसोदिया के कथित संबंधों से जुड़े सवाल भी पूंछे जाएंगे। इस केस से जुड़े गवाहों के बयानों पर भी सिसोदिया का पक्ष जाना जाएगा।

क्यों उठे शराब नीति पर सवाल?

मार्च 2021- मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति का एलान किया- नई शराब नीति की ख़ास बातें

Exit mobile version