Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
'मन की बात'… इस साल के आखिरी एपिसोड में जानें PM मोदी के मन की 10

‘मन की बात’… इस साल के आखिरी एपिसोड में जानें PM मोदी के मन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 25 दिसंबर को अपने खास रेडियो प्रोग्राम मन की बात में देश को संबोधित किया। पीएम ने इस साल का आखिरी संबोधन दिया। यह मन की बात का यह 96वां एडिशन था। 

इस दौरान पीएम मोदी ने जी-20 की अध्यक्षता के संबंध में बात की। पीएम ने इस मौके को भारत के लिए एक बड़ा अवसर बताया। हम पीएम मोदी के मन की 10 बड़ी बातों पर के बारे में बताएंगे।

पीएम मोदी के मन की 10 बड़ी बातें

  • पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान साल 2022 की कई बड़ी उपलब्धियों को याद किया। पीएम ने कहा कि 2022 इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस साल भारत ने आजादी के अमृत महोत्सव मनाया। इसके अलावा पीएम ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और पूर्व पीएम अटल बिहारी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • वहीं पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक बार फिक कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसी कड़ी में अपनी मन की बात में पीएम ने लोगों को सावधान रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम देख रहे है कि किस तरह से दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरल के मामले दिन पर दिन बढ़ रह हैं। इस कठिन समय में हमें सावधान रहने, मास्क पहनने और समय-समय पर हाथ धोने की आवश्यकता है।
  • पीएम ने मन का बात में देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि करता हूं। अटल अटल बिहारी वाजपेयी देश को शिक्षा, विदेश नीति और बुनियादी ढांचे सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर लेकर गए।
  • पीएम ने आगे कहा कि इस साल भारत जी-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है। साल 2023 तक हमें जी-20 के उत्साह को नई ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। मैंने पिछली बार भी इसको लेकर विस्तार से चर्चा की थी।
  • पीएम योगी ने मन की बात में कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि साक्ष्य-आधारित मेडिसिन के युग में योग और आयुर्वेद अब आधुनिक युग की कसौटी पर उतर रहे हैं। टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा किए गए एक गहन शोध के अनुसार योग ब्रेस्ट कैंसर के रोगियों के लिए बेहद प्रभावी हैं। इस कड़ी में पीएम ने लोगों से आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि कल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ है। मुझे इस अवसर पर दिल्ली में साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित कार्यक्रम में शिरकत करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान, साहिबजादे और माता गुजरी हमेशा याद रहेगी।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों पर काबू पाया है। हमें देश से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों को मिटा दिया। जल्द ही काला अजार रोग भी समाप्त हो जाएगा। क्योंकि यह बिमारी अब देश के दो राज्यों बिहार और झारखंड के चार जिलों में है।
  • मन की बात में पीएम ने कहा कि साल 2022 बेहद खास रहा। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और अमृत काल की शुरूआत हुई। इसके आलाव भारत तेजी से प्रगति करते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे अर्थव्यवस्था बन गया।
  • पीएम ने मन की बात के आखिरी संबोधन में कहा कि अगली बार हम 2023 में मिलेंगी। मैं आप सभी को साल 2023 के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि ये साल भी देश के लिए खास हो। उन्होंने कहा कि देश नई ऊंचाइयों को छूता रहे। हम सबको मिलकर एक संकल्प लेना है और उसे मिलकर साकार करना है।
Exit mobile version