Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
आरिफ खान था नाम, अभय बनकर बिछाया महिला के लिए प्रेम का जाल

Mirzapur: आरिफ खान था नाम, अभय बनकर बिछाया शादीशुदा महिला के लिए प्रेम का जाल, रेप का भी लगा आरोप

देश में लव जिहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन की ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। वहीं मिर्जापुर से भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने फोन पर अभय बनकर एक विवाहिता को अपने जाल में फंसाया। आरोपी युवक ने एक महीने तक विवाहित को अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया। किसी प्रकार उसके चंगुल से निकलकर विवाहिता अपने घर पहुंची। प्रेमिका को बुर्का पहनाने के साथ ही वह नमाज पढ़ने की धमकी देता था। अब प्रेमिका के ना लौटने पर उसके पति को अश्लील वीडियो और तस्वीर वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

जानिे क्या है पूरा मामला

वही विवाहिता और उसके पति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पड़री थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, कथित प्रेमी उसकी पत्नी से अभय मिश्र बनकर बात करता था, जिसे वह मौका देख भगा ले गया। वहां उसके असली नाम आरिफ खान का पता चला। आरिफ उसे बुर्का पहनाकर रखता था। जबरन नमाज पढ़वाना चाहता था। किसी प्रकार उसकी पत्नी घर लौटी। विवाहिता का प्रेमी अब पति को गांव में आकर गोली मारने की धमकी दे रहा है।

पुलिस कर रही पुरा मामले की जांच 

पीड़िता ने बताया कि उसने अपना नाम अभय मिश्रा बताया था। वहां जाने पर उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली। वह मुझे बुर्का पहनाता था। इसके अलावा नमाज पढ़ने के लिए भी कहता था। पति से बात होने पर मैं वापस आ गया। एसपी संतोष मिश्र ने पीड़िता और उसके पति से वार्ता कर कहा कि यह लव जिहाद का मामला है । युवक ने पहले अपना नाम अभय मिश्रा बताया था । बाद में उसकी उसका असली नाम आरिफ खान निकला। अपने साथ महिला को रख कर दुष्कर्म करता रहा। पूछताछ के बाद सामने आये तथ्य के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है ।

Exit mobile version