Site icon News1India

Mathura: बाबरी की बरसी पर आज ईदगाह मस्जिद में होगी हनुमान चालीसा, मथुरा में अलर्ट जारी

मथुरा: आज 6 दिसंबर 1992 को राम जन्मभूमि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराया गया था. बाबरी मस्जिद विध्वंस (Babri Masjid Anniversary) की बरसी पर हिंदू महासभा ने मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने और लड्डू गोपाल की प्रतिमा को स्थापित करने का ऐलान किया है. हिंदू संगठनों के ऐलान के बाद आगरा और मथुरा में फुल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.

मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया (Brijesh Bhadoria) का कहना है कि वह 6 दिसंबर को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास बनी शाही जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करेंगे और साथ ही लड्डू गोपाल की प्रतिमा को स्थापित भी करेंगे.

शाही ईदगाह मस्जिद के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

हालांकि आमतौर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही जामा मस्जिद के बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहता है. लेकिन हिंदू महासभा के इस ऐलान के बाद अब मथुरा में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही जामा मस्जिद के बाहर करीब 1500 पुलिस कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की जा रही है.

मथुरा में हाई अलर्ट जारी

पुलिस ने हिंदू संगठनों के इस ऐलान के बाद कहा है कि बिना अनुमति के किसी भी नई परंपरा या पूजा पाठ की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा, श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के पास यातायात प्रतिबंध लगाया गया है. सिर्फ स्कूल बसों और एंबुलेंस को छूट दी गई है. शाही ईदगाह मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

बाबरी मस्जिद के बहार भी इसी तरीके से इक्कठे हुए थे लोग

ईदगाह मस्जिद में कांवर लेकर घुसने की कोशिश कर रहे एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है. 6 दिसंबर 1992 को आज ही के दिन अयोध्या में लाखों कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा दिया था. और उसके बाद पूरे देश में साम्प्रदायिक दंगे भड़क उठे थे. इसे देखते हुए मथुरा में भी सुरक्षा हाई अलर्ट पर है.अब इसी जगह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राममंदिर निर्माण शुरू भी कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें – Babri Masjid Anniversary: आज के दिन अयोध्या में गिराई गई थी बाबरी मस्जिद, अब 30 साल बाद वहीं बन रहा है भव्य राम मंदिर

Exit mobile version