Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार ने ली 4 की जान, बुलेरो से टकराई कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

Mathura Accident News: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार ने ली 4 की जान, बुलेरो से टकराई कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 87 पर 2 कारों में टक्कर हो गई। बता दें कि अस हादसे में अब तक 5 लोगों के घायल होंने की खबर सामने आ रही है। ये हादसा मथुरा जिले के सुरीर थाना इलाके में हुआ।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार सियाज़ गाड़ी डिवाइडर सेटकराई और टकराने के बाद सियाज गाड़ी में आग लग गई। हादसे के बाद सियाज गाड़ी का पहिया निकल गया, पीछे सा आ रही बोलरो से सियाज गाड़ी का निकला हुआ पहिया टकरा गया। पहिया टकराने के बाद बोलेरों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जिनकी इस हादसे में मौत हुई है उनका नाम राया निवासी चंद्रपाल व अलिगढ़ निवासी विशंभर की मौके पर ही मौत हो गई। राया निवासी घायल हरेंद्र ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया।

बोलेरो में सवार 6 साल की राखी, और चार वर्षीय प्रयांशी, एक महिला और अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलोंं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक यमुना एक्सप्रेेसवे वे पर हादसे की शिकार यह दोनों गाड़ियां फुल स्पीड में तो थी ही, इनके बीच गैप बहुत कम था। ऐसे में जब पहली गाड़ी का पहिया निला और वह डिवाइडर से टकरा गई तो पीछे आ रही बोलेरो के चालक को संभालने का मौका भी नहीं मिला। गैप कम होने से वह सड़क पर लुढ़क रहे सियाज के पहिए को नहीं देख पाया और उससे टकराकर अनियंत्रित हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Exit mobile version