Site icon News1India

Mathura: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर किया मर्डर, मथुरा पॉक्सो कोर्ट ने 50 दिन के अंदर सुनाई मौत की सजा

मथुरा, देश में आए दिन बलात्कार या छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते है। लेकिन आरोपियों को सजा नहीं मिलती है। न्याय के लिए पीड़ित परिवार गुहार लगाता रहता है, कोर्ट के चक्कर लगाता रहता है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिलता। हालांकि कभी-कभी बड़ी मशक्कत के बाद कई सालों बाद आरोपी को सजा मिल जाती है। लेकिन सोचिए अगर किसी आरोपी ने बलात्कार किया हो और उसे कुछ ही दिनों में मौत की सजा सुना दी जाए तो… क्या ऐसा होना मुमकिन है तो आपको बता दें ऐसा होना मुमकिन है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कानपुर से। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

बलात्कार के दोषी कानपुर निवासी सैफ को लेकर मथुरा पॉक्सो कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 1 लाख रूपया का जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि पीड़ित परिवार को 80 फीसदी राशि दी जाए। इसके साथ ही ये फैसला 50 दिन के भीतर सुनाया गया है। आरोपी सैफ ने 8 अप्रैल को नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। कोर्ट ने बिना देरी किए आरोपी के खिलाफ सजा सुना दी।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version