Site icon News1India

प्रेमी के साथ मिलकर मां ने अपने नवजात बच्चे को नाले में फिंकवाया, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। प्रेम प्रसंग में एक महिला इस कदर गिर गई कि उसने एक बच्ची के हाथों से अपने छह माह के बेटे को नाले में फिंकवा कर मरवा दिया। वहीं पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाश बच्चे को छीन कर ले गए हैं। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस ने महिला की करतूत का खुलासा कर दिया। अब महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

बिजनौर पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली कि मोहल्ला लुहारी सराय में रहने वाले आसिफ के छह माह के बच्चे को बाइक सवार बदमाश छीन कर ले गए हैं। सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, क्योंकि मथुरा और मेरठ में दो बच्चे चोरी हो चुके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने महिला से जानकारी लेने के बाद इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। एक जगह पर लगा सीसीटीवी फटेज देखा तो उनके होश उड़ गए। एक बच्ची मासूम को नाले में फेंकती हुई दिखा दी।

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो खुल गए कई राज

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को खोजा। बच्ची से जब पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को नाले से निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने जब बच्ची से ऐसा करने का कारण पूछा तो उनके होश उड़ गए। बच्ची ने बताया कि उसकी मां ने बच्चे को नाले में फेंकने के लिए कहा था। पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच पुलिस के आगे उगल दिया।

प्रेमी के साथ भागने के लिए मासूम की करवा दी हत्या

पूछताछ में सामने आया है कि महिला का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला उसके साथ जाने के लिए मासूम बच्चे को रास्ते से हटाना चाहती थी, इसलिए उसने बच्चे की हत्या करने के लिए पूरी कहानी रची। महिला ने बताया कि पुलिस को उस पर शक न हो इसके लिए उसने बच्ची का सहारा लिया। वहीं महिला द्वारा की गई घृणित घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version