Saturday, November 21, 2026 5:46 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Akanksha Dubey Instagram » Budget 2023 Live : बजट को लेकर महबूबा मुफ्ती का तीखा वार, कहा- 8-9 साल से आ रहा यहीं बार-बार, जनता की टैक्स से टूट रही कमर

Budget 2023 Live : बजट को लेकर महबूबा मुफ्ती का तीखा वार, कहा- 8-9 साल से आ रहा यहीं बार-बार, जनता की टैक्स से टूट रही कमर

by Juhi Tomer
01/02/2023

Union Budget 2023 India Live:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए आज आम बजट पेश करेंगी। हर साल की तरह फरवरी महीने की पहली तारीख को सुबह 11 बजे से बजट भाषाण शुरू हो जाएगा और देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने पेश कर दिया जाएगा। बीते दो वर्षों की तरह ही इस साल भी बजट डिजिटल यानी पेपरलेस होगा। बजट सात्र मंगलवार 31 जनवरी 2023 से शुरू हो गया है। पहले दिन संसद में राषि्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सरकार की ओर से संसद के पटल पर देश का आर्थिक सर्वक्षण रखा गया। देश की वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण को लगातार पांचवां बजट होगा। जानिए पल पल की अपडेट न्टूज1इंडिया के साथ

03:35 PM, 1 Feb 2023

निराशाजनक बजट रहा – डिंपल यादव

सपा सांसद डिंपल यादव ने बजट पेश को लेकर कहा है कि ये चुनावी बजट है, किसानों के लिए कुछ नहीं है। बता दें कि डिंपल यादव ने कहा है कि किसानों की MSP को लेकर कोई बात नहीं कहीं गई है। आधी से ज्यादा आबादी गांव में बसती है लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया है। ये बहुत ही निराशाजनक बजट है।

RELATED NEWS

Nirmala Sitharaman

78,213 करोड़ की लावारिस रकम पर सरकार की नजर! कैंप लगाकर बांटने की कर रही तैयारी, जानें कैसे करें क्लेम”

June 11, 2025
Budget 2025 Major Announcements

Budget 2025 मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट में क्या है ख़ास ? किसको क्या मिली सौगात कौन रहा खाली हाथ

February 1, 2025

03:21 PM, 1 Feb 2023

बजट पर महबूबा मुफ्ती की कड़वी प्रतिक्रियां


पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह बजट वहीं है जो पिछले 8-9 साल से आ रहा था। टैक्स बढ़ाए गए, कल्याणकारी योजनाओं और सब्सिडी पर पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। कुछ सांठगांठ वाले पूंजीपतियों और बड़े कारोबारियों के लिए टैक्स वसूला जा रहा है। जनता को टैक्स से फायदा होना चाहिए लेकिन इससे उसकी कमर टूट रही है।

02:20 PM, 1 Feb 2023

अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी- मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अमृतकाल का पहला बजट बहुत क्रांतिकारी है, ये समाज के हर वर्ग को राहत देने वाला है। विशेषकार मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जो टैक्स स्लैब बनाया गया है वो राहत देने वाला है। युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक सभी को इस बजट में राहत दी गई है।

02:20 PM, 1 Feb 2023

इस बजट से बढ़ा महिला का सम्मान- स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि इस बजट से महिला का सम्मान बढ़ा, बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की घोषणा से जिला स्तर पर बच्चे कैसे पढ़ेंगे और बढेंगे इसपर भी चर्चा कि गई। नारी शक्ति एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कैसे कर सकती है। इसका प्रतिबिंब आज के बजट में दिखाता है। ये बजट मध्यम वर्ग के हित में भी है, इससे भारत प्रफुल्लित है भले ही विपक्ष नाराज हो।

02:13 PM, 1 Feb 2023

पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ने की कोशिश की गई- वीके सिंह

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि पिछले बजट को आधार लेकर आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है। इसके अंदर अगले 25 सालों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े उसकी नींव रखी गई है।

02:10 PM, 1 Feb 2023

बेरोजगारी, महंगाई पर कोई जिक्र नहीं- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि बजट में कुछ चीजें अच्छी थी। पर मैं इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहूंगा, लेकिन अभी भी कई सवाल उठते हैं। बजट में कहीं पर भी मनरेगा का किसी भी तरह की कोई भी चर्चा नहीं कि गई। सरकार मजदूरों के लिए क्या करने जा रही है? बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई।

02:05 PM, 1 Feb 2023

रिजिजू ने कहा बहुत खुश हैं कि इतना अच्छा बजट पेश किया

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि जो इतना अच्छा बजट पेश किया गया है

02:00 PM, 1 Feb 2023

मध्यम वर्ग को दी गई मदद -फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बजट को लेकर कहा कि मध्यम वर्ग को मदद दी गई है, सबको कुछ न कुछ दिया गया है। डेढ़ घंटे तक हमने बजट सुना अब हम सब इसपर बात करेंगे जब मौंका आएगा।

01: 50 PM, 1 Feb 2023

पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका-कार्ति चिंदबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कहा कि बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है… टैक्स में किसी भी तरह की कटौती का स्वागत है। लोगों के हाथ में पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है।

01: 25 PM, 1 Feb 2023

गौतम गंभीर ने बजट पेश होने के बाद दिया रिएक्शन

बता दें कि भाजपा सांसद गौतम गंबीर ने कहा कि आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है, ये ऐतिहासिक कदम है। मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी।

01:01 PM, 1 Feb 2023

टैक्स स्लैब में किया गया बड़ा बदलाव

केंद्रिय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है । बता दें कि वित्त मंत्री ने राहत देते हुए कहा कि अब 7 लाख रुपए तक की सलाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं पहले यह सीमा पांच रुपये की थी। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है नया टैक्स स्लैब

0 से 3 लाख रुपये – शून्य
3 से 6 लाख रुपये – 5%
6 से 9 लाख रुपये – 10%
9 से 12 लाख रुपये – 15%,
12 से 15 लाख रुपये-20 %
15 लाख से ऊपर- 30%

Budget 2023 Live Updates | Finance Minister Sitharaman presents Budget, extends Income Tax rebate up to Rs 7 lakh

LIVE @ANI | https://t.co/C7SLIRbTTQ#NirmalaSitharaman #Budget2023 #BudgetSession #UnionBudget2023 #UnionBudget #IndiaBudget2023 #incometax pic.twitter.com/OXGlS9J6DG

— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2023

12:45 PM, 1 Feb 2023

सिगरेट होगी महंगी

अब सिगरेट होगी महंगी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीयदी बढ़ाया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि सिगरेट महंगी हो जाएगी।

12:39 PM, 1 Feb 2023

वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी।

12:38 PM, 1 Feb 2023

मोबाइल और टीवी के दाम होंगे सस्ते

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोबाइल और टीवी के दाम सस्ते होंगे

12:35 PM, 1 Feb 2023

इनकम टैक्स को लेकर बड़ी राहत

इनकम टैक्स पर लोगों को बड़ी राहत, बता दें की नी इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत अब तक 3 लाख रुपये तक के आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। 3 से 6 लाख रुपये तक के इनकम पर 5 फीसदी टैक्स देना होगा। वहीं 6 से 9 लाख रुपये तक के आय पर 10 फीसदी इनकम टैक्स देना पड़ेगा। 20 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा आय पर 30 फीसदी इनकम टैक्स देना होगा.

12:25 PM, 1 Feb 2023

महिलाओं के लिए आएगी न्यू सेविंग स्कीम

वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला सम्मान बजट पत्र का एलान किया जा रहा है और उनके लिए न्यू सेविंग स्कीम आएगी। 2 साल के लिए उस में निवेश कर सकेंगे और 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी जिस पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। कोई भी महिला या लड़की खाता खुलवा सकेगी और इसमें से पैसे निकालने के लिए शर्तों होंगी। ये महिला कल्याण के लिए एक बड़ा कदम इस बजट में उठाया जा रहा है।

12:18 PM, 1 Feb 2023

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की होगी शुरुआत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रदानमंत्री कौसल विकास योजना 4.0 की शुरूआत की जाएगी। बता दें कि युवाओं को र्राष्ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने के लिए 30 स्किल इंडिया नेशनल सेक्टर खोले जाएंगे।

12:11 PM, 1 Feb 2023

MSME को लेकर बजट में बड़ा ऐलान

MSME के लिए बड़ा ऐलान 9000 करोड़ उद्योगों को क्रेडिट के रूप में दिया जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि क्रेडिट गारंटी एमएसएमई के लिए रीवैंप स्कीम आएगी।

12:07 PM, 1 Feb 2023

ऊजा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। 20,700 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

12:00 PM, 1 Feb 2023

फाइनेंसस सिस्टम को लेकर ऐलान

केवाईसी प्रोसेस को आसान किया जाएगा और फाइनेंसस सिस्टम से बात करके इसे फुली डिजिटल कर दिया जाएगा। वन स्टॉप सॉल्यूशन और आइडेंटिटी और एड्रेस के लिए किया जाएगा। डिजी सर्विस लॉक और आधार के जरिए इसे वन स्टॉप सॉल्यूशन किया जाएगा। पैन कार्ड, सभी डिजिटस सिस्टम के लिए आइडेंटिफाई किया जाएगा। इसके बाद यूनिफाइड फाइलिंग प्रोसेस सेटअप किया जाएगा। कॉमन पोर्टल के जरिए एक ही जगह डेटा होगा, इसे अलग-अलग एजेंसी इस्तेमाल कर सकेंगे। बार-बार डेटा देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इसके लिए यूजर की सहमति बहुत जरूरी होगी।

11:48 AM, 1 Feb 2023

बजट में रेलवे को लेकर बड़ा ऐलान

रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं जो रेलवे के लिए अब तक का सबसे ज्यादा बट आवंटन है। ये साल 2014 में दिए गए बजटीय आवंटन से 9 गुना ज्यादा है।

11:46 AM, 1 Feb 2023

इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा ऐसलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट हमारी तीसरी प्राथमिकता होगा और सरकार ने 33 प्रतिशत कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाया है। बता दें कि इसलिए बढ़ाया गया है ताकि देश के विकास को और तेज किया जा सके. इससे रोजगार में मदद मिलेगी.

11:42 AM, 1 Feb 2023

कृषि के क्षेत्र में बड़ी तैयारी

ग्लोबल हब फोर मिलेट्स के तहत इंडिया मिलेट्स में काफी आगे है। न्यूट्रिशन, फूड सिक्योरिटी और किसानों के योजना के लिए मिलेट्स प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। बता दें कि श्रीअन्ना राड़ी, श्रीअन्ना बाजरा, श्रीअन्ना रामदाना, कुंगनी, कुट्टू इन सबके के हेल्थ के बहुत फायदे हैं। वहीं मिलेट्स में किसानों का काफी योगदान है और श्री अन्ना का हब बनाने के लिए कोशिश की जा रही है। साल 2023-24 के लिए 20 लाख करोड़ रूपये क्रेडिट लक्ष्य रखा गया है। कृषि क्षेत्र के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी।

11:32 AM, 1 Feb 2023

प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये कर दी गई है

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कह कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरीकों के जीवन की बेहतर गुषवत्ता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया है। बता दें कि प्रति व्यक्ति की आय दोगुनी से अधिक बढ़ाकर 1.97 लाख रुपये कर दि गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी

11:24 AM, 1 Feb 2023

दो लाख करोड़ रुपये की खर्च कर जरूरतमंद परिवारों को देंगे मुफ्त खाद्यान्न

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया है कि किसी का पेट खाली न रहे। 28 महीनों तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। दोलाख करोड़ रुपये की खर्च कर अगले एक साल में हम जरुरतमंद परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न देंगे। 2014 के बाद से हमारे प्रयासों की वजह से लोगों का जीवन बेहतर हुआ है।

11:21 AM, 1 Feb 2023

रोजगार के अवसर पर दिया गया जोर

वित्त वर्ष में जीडीपी दर 7 फीसदी के आसपास रहने का अनुमान है। सरकार का खास जोर है कि रोजगार के अवसर को बढाया जाए। भारत की ओर से G20 की अध्यक्षता का बड़ा अवसर है और ये भारत की ताकत को दर्शाता है

11:18 AM, 1 Feb 2023

आजादी के अमृतकाल का ये पहला बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देस की आजादी के अमृतकाल का ये पहला बजट है। हमने हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की है। खासकर युवाओं और सभी वर्गों के लोगों तक आर्थिक मजबूती पहुंचाने की कोशिश की है। बता दें कि दुनिया में सुस्ती के बावजुद हमारी मौजूदा ग्रोथ का अनुमान 7 प्रतिशत के आसपास बरकरार है और चैलेंजिंग समय में भारत तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। वहीं दुनियाभर के लोगों ने भारत के विकार के तारिफ की है और यह बजट अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट है। कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव ने देश को नए मुकाम पर पहुंचाया है और दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है।

11:13 AM, 1 Feb 2023

वित्त मंत्री ने कहा- भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकता हुआ सितारा

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा है कि दुनिया का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक चमकता हुआ सितारा है। ये माना जा रहा है कि हमारी अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करेगी जो विश्व की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा है।

11:07 AM, 1 Feb 2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने संसद में बजट भाषण की शुरुआत हो चुंकी है और वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश कर दिया गया है।

11:00AM, 1 Feb 2023

खरगे ने कहा कि बजट पेश होने के बाद ही हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बजट पेश होने के बाद ही हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे। बिना बजट देखे अंदाजे पर बोलना गलत होगा। बजट रिपोर्ट देखने के बाद, बजट कैसा होना चाहिए था और कैसा है इस पर बात करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण में तो कुछ नहीं दिखा अब बजट में उनका जलवा देखेंगे।

10:55 AM, 1 Feb 2023

ये बेस्ट बजट होगा- संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी

संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि ये अब तक का सर्वेश्रेष्ठ बजट होगा। ये गरीबों के लिए, मिडिल क्लास के लिए बेहतर करने वाला बजट होगा। वहीं इसके अलावा राजनाथ सिंह भी पहले कह चुंके हैं कि अच्छा बजट होगा। देश का बजट पेश होने में केवल अब 05 मिनट का वक्त बाकी है। ठीक 05 मिनट बाद संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद वित्त मंत्री संसद में बजट भाषण शुरू करेंगी।

10:44 AM, 1 Feb 2023

केंद्रीय बजट 2023 की प्रतियां संसद में पहुंची

बता दें कि केंद्रीय बजट 2023 की प्रतियां संसद में पहुंच गई हैं। बस कुछ व्कत का इंतजार। 11 बजे केंद्रीय वित्तमंत्री बजट पेश करेंगी

#WATCH | Delhi: A sniffer dog sniffs copies of #UnionBudget2023 that have been brought to the Parliament. pic.twitter.com/VjhFllJuLf

— ANI (@ANI) February 1, 2023

10:36 AM, 1 Feb 2023

बजट पेश होने में केवल 26 मिनट बाकी

बजट पेश होने में केवल 26 मिनट का समय और इसके साथ ही देश के हरेक नागरिक का ये इंतजार होगा खत्म आखिरकार उसके हिस्से में वित्त मंत्री के बही-खाते से क्या निकलकर आता है.

10:26 AM, 1 Feb 2023

कैबिनेट की बैठक शुरू

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक संसद में शुरू। कैबिनेट द्वारा बजट 2023 को मंजूरी दिए जाने के बाद, इसे वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जाएगा।

10:10 AM, 1 Feb 2023

संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद भवन पहुंच चुंके हैं। थोड़ी ही देर में कैबिनेट की बैठक शुरू होगी

09:56 AM, 1 Feb 2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची संसद भवन, कैबिनेट की बैठक में लेंगी भाग

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठमें भाग लेने के लिए संसद पहुंची। 11 बजे पेश होगा बजट

#WATCH वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेने के लिए संसद पहुंचीं। वह सुबह 11 बजे बजट 2023-24 पेश करेंगी। pic.twitter.com/BVPJuEzM1D

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2023

09:52 AM, 1 Feb 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी

राषट्पति द्रौपदी मुर्मू ने बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी है, थोड़ी देर में ही पेश होगा बजट

09:30 AM, 1 Feb 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की मुलाकात

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Union Minister of Finance and Corporate Affairs Nirmala Sitharaman, MoS Dr Bhagwat Kishanrao Karad, MoS Pankaj Chaudhary and senior officials of the Ministry of Finance called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan before presenting the Union Budget 2023-24. pic.twitter.com/S9GJiDG1aw

— ANI (@ANI) February 1, 2023

09:25 AM, 1 Feb 2023

राष्ट्रपति भवन पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करने राष्ट्रपति भवन पहुंची है। इसके बाद वित्त मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भाग लेंगी और फिर केंद्रीय बजत 2023-24 पेश करेंगी।

09:15 AM, 1 Feb 2023

बजट के साथ निर्मला सीतारमण की पहली तस्वीर आई सामने


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्रालय के बाहर की तस्वीर आई सामने, बजट के साथ लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही सीतारमण

FM Nirmala Sitharaman dons traditional temple border red saree to present Union Budget 2023

Read @ANI Story | https://t.co/2n1aD6Jxst#NirmalaSitharaman #Templebordersaree #Saree #UnionBudget2023 #UnionBudget #BudgetSession pic.twitter.com/sxELVKm5Q9

— ANI Digital (@ani_digital) February 1, 2023

09:03 AM, 1 Feb 2023

वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन के लिए हुई रवाना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन राष्ट्रपति भवन के लिए निकल चुकी हैं। वहां बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपेंगी।

Related Posts

Nirmala Sitharaman

78,213 करोड़ की लावारिस रकम पर सरकार की नजर! कैंप लगाकर बांटने की कर रही तैयारी, जानें कैसे करें क्लेम”

June 11, 2025
Budget 2025 Major Announcements

Budget 2025 मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट में क्या है ख़ास ? किसको क्या मिली सौगात कौन रहा खाली हाथ

February 1, 2025
Budget 2025

बजट के दिन निर्मला सीतारमण की खास सफेद साड़ी बनी चर्चा का विषय, जानिए क्या है इसका बिहार कनेक्शन ?

February 1, 2025
Niti Aayog

‘झूठा है ममता का दावा’, माइक बंद करने के आरोपों पर निर्मला सीतारमण ने खोली पोल

July 27, 2024
Budget 2024: इन छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दिए जाएंगे 5000 रुपये, इस तरह करना होगा अप्लाई

Budget 2024: इन छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दिए जाएंगे 5000 रुपये, इस तरह करना होगा अप्लाई

July 24, 2024
Economic Survey 2024

Economic Survey 2024: महंगाई, बेरोजगारी, जीडीपी वृद्धि..। बजट से पहले आर्थिक सर्वे में ये बातें आयीं सामने

July 22, 2024
Nirmala Sitharaman, Finance Minister Nirmala Sitharaman, Parliament, Lok Sabha

Monsoon Session : 22 July से शुरु होगा मानसून सत्र… जानिए कैसे इतिहास रचने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बनी निर्मला ताई

June 14, 2024
वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार, जानिए वजह ?

General Elections 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार, जानिए वजह ?

March 28, 2024
बजट 2024 : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं,  25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, जानिए कितना खास है अंतरिम बजट

बजट 2024 : टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, जानिए कितना खास है अंतरिम बजट

February 1, 2024
Budget 2024 Live: Big expectations from the last budget of the government, Finance Minister will present interim budget today

Budget 2024 Live: 58 मिनट में वित्त मंत्री ने पेश किया सरकार का अंतरिम बजट, फोकस में गरीब महिला, युवा और किसान

February 1, 2024
Next Post

Budget: 5 लाख हो सकता है टैक्स में छूट का दायरा, जानें इससे मिडिल क्लास को कैसे मिल सकती है राहत

बजट से पहले गुलजार हुआ भारतीय शेयर बाजार, Stock market में शानदार तेजी, रुपये में 0.18 फीसदी की गिरावट

Rail Budget 2023: रेलवे के अधुरे प्रोजेक्टस पर रहेगा फोकस, बजट में इन परियोजनाओं को मिलेगा ज्यादा आवंटन

POPULAR POST

Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

November 18, 2026
Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

November 15, 2026
Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर  क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

Yogi Ki Pati : 50वें खत में CM योगी ने खोला राज, आखिर क्यों लिखते हैं प्रदेश की जनता को पत्र?

November 16, 2026
Shamli Fire Accident

Fire Tragedy : दो सिलेंडर में धमाकों से मकान में लगी आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत; कैसे हुआ हादसा?

November 19, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India