Site icon News1India

UP News: PWD विभाग में ट्रांसफर विवाद के बाद मंत्री जितिन प्रसाद का एक्शन, OSD को हटाया

UP News: उत्तर प्रदेश में PWD विभाग में हुए ट्रांसफर के मसले पर बड़ा एक्शन हुआ है. मंत्री जितिन प्रसाद ने अब अपने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) को हटा दिया है. बीते दिनों पीडब्ल्यूडी में हुए तबादलों में अनियमितता पाई गई थी. इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये थे. अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद जितिन प्रसाद ने एक्शन लिया है.

PWD विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के (OSD) अनिल कुमार पाण्डेय को हटा दिया है. भारत सरकार से प्रतिनियुक्ति पर आए अपर सचिव अनिल पाण्डेय के खिलाफ विजिलेंस जांच और विभागीय कार्रवाई के भी सिफारिश हुई है.

यूपी में चिकित्सकों के तबादले में हुई गड़बड़ियों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजिनियरों के तबादले में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया था. सूत्रों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग में मृत इंजीनियर की भी तैनाती कर दी गई और बाद में विभाग ने अपनी गलती सही की.

लोक निर्माण विभाग में 350 से अधिक इंजीनियरों का तबादला हुआ था. PWD के करीब 200 अधिशासी अभियंताओं (executive engineers) और डेढ़ सौ से अधिक सहायक अभियंताओं का तबादला किया गया है. इनको लेकर ही शिकायतें आई थीं.

Exit mobile version