Site icon News1India

नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर दी मारने की धमकी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। राजगढ़ के सारंगपुर थाना क्षेत्र के तारागंज मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने वहीं के युवक पर रास्ते में पीछा करने और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी आशुतोष उपाध्याय के अनुसार तारागंज मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि बीती शाम बाजार से घर लौट रही थी। तभी वहीं के अनुज कलेशरिया ने रास्ते भर पीछा किया और यात्री प्रतीक्षालय के सामने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354(क), 354(घ), 506, 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version