Site icon News1India

काउंटी में मोहम्मद सिराज का छाया जादू, पदार्पण पर लिए पांच विकेट

लंदन। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वार्विकशायर के लिए अपने काउंटी पदार्पण में शानदार प्रदर्शन करते हुए समरसेट के खिलाफ पांच विकेट हासिल किए।

धीमी गेंदबाजी के अनुकूल पिच पर वार्विकशायर और समरसेट दोनों टीमों के बल्लेबाज विफल रहे। समरसेट की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रनों पर सिमट गई। सिराज ने 24 ओवर में 6 मेडन देते हुए 82 रन दिये। सिराज ने मैच में इमाम उल हक (05), जॉर्ज ब्रैटलेट (12), जेम्स रीव (00), लेविस ग्रेगोरी (60) और जोस डावे (21) का विकेट लिया।

हालांकि, वार्विकशायर की बल्लेबाजी भी खराब रही। वार्विकशायर की टीम केवल 196 रनों पर सिमट गई। सिराज ने बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 21 रनों की पारी खेली। समरसेट की टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर 13 रनों पर दो विकेट गंवा चुकी है। सिराज ने दूसरी पारी में भी इमाम उल हक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। दूसरा विकेट जयंत यादव ने लिया। जयंत ने पहली पारी में भी 1 विकेट लिया। समरसेट की कुल बढ़त 36 रनों की हो गई है।

Exit mobile version