Site icon News1India

17 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र! इन मद्दों पर मच सकता है हंगामा

संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। खबरे हैं कि मानसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरु होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक अगले कुछ दिनों में शुरु हो जाएगी। इस बैठक में मानसून सत्र को लेकर फैसला होगा। आपको बता दे, सीसीपीए की बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 17 जुलाई से 2023 का मानसून सत्र शुरू होगा। गौरतलब है कि पिछले साल 2022 में संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरु हो गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मानसून सत्र में काफी हंगामा मचने वाला है।

इस बार हो सकता है खूब हंगामा

आपको बता दें, मानसून सत्र में दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले पर उपराज्यपाल को शक्तियां देने वाले विधेयक को लेकर मोदी सरकार को विरोध का सामना करने की उम्मीद जताई जा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले पर पूरे देश में घूम-घूमकर भाजपा विरोधी दलों से मुलाकात कर रही है। इसके साथ ही वो बीजेपी विरोधी दलों से सपोर्ट मांग रहे हैं।

पीएम मोदी द्वारा समान नागरिक संहिता पर दिए गए बयान को लेकर भी संसद में काफी हंगामा हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक समान नागरिक संहिता का मुद्दा मॉनसून सत्र में सदन में हंगाला लेकर आ सकता है।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version