Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्रेमी से मिलने OYO पहुंची 2 बच्चों की मां, वापस आने की जिद की तो बॉयफ्रेंड

प्रेमी से मिलने OYO पहुंची 2 बच्चों की मां, वापस आने की जिद की तो बॉयफ्रेंड ने कर दिया ये कांड

गाजियाबाद के OYO होटल में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बार भी गर्लफ्रेंड जाने की जिद पर अड़ी थी बॉयफ्रेंड उसे रोकने की। इसी पर विवाद हुआ और ये विवाद इतना बढ़ गया कि बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गर्लफ्रेंड से पूछताछ की जा रही है।

गर्लफ्रेंड ने पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में मंडौली के सुशीला गार्डन निवासी 29 वर्षीय प्लंबर कैलाश मंगलवार यानी 27 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे गाजियाबाद में साहिबाबाद थाना क्षेत्र स्थित हिंडन रेजिडेंसी होटल (OYO) में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा। ये होटल गांव करहैड़ा में स्थित है।

इसके बाद करीब दोपहर करीब 3 बजे गर्लफ्रेंड ने यूपी पुलिस को कॉल करके बताया कि कैलाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

गर्लफ्रेंड की चुन्नी से पंखे पर लटका प्रेमी

इस बीच पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ की तो महिला ने बताया वो शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। कैलाश ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वो करीब दो घंटों तक होटल में रही। इसके बाद महिला ने दोपहर 2 बजे घर जाने के लिए कहा। लेकिन इसपर कैलाश ने गर्लफ्रेंड को कहा कि वह अभी ना जाए और यहीं पर रुक जाए। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। महिला ने बताया कि इसके बाद वह बाथरूम में चली गई। करीब 10 मिनट बाद जब वह बाहर आई तो कैलाश की लाश उसकी चुन्नी से पंखे पर लटकी थी।

परिजनों की शिकायत पर की जा रही कार्रवाई


वहीं ACP पूनम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘दोपहर करीब 3 बजे साहिबाबाद पुलिस को एक सूचना मिली कि हिंडन OYO होटल पर कैलाश नामक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।’

शादीशुदा प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या

गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां रविवार रात बॉयफ्रेंड गौतम सिंह ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका रचना की गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों पिछले तीन दिन से एक साथ थे। उस रात रचना घर जाने के लिए बोल रही थी लेकिन गौतम नहीं चाहता था कि वह घर जाए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गौतम ने उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी जेल में है।

प्रशासन ने किया कई होटलों को किया सील

पिछले दिनों लोनी क्षेत्र से BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने OYO होटलों के संचालन पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। उन्होंने लिखा कि इन होटलों का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा है। जहां पर अनैतिक काम हो रहे हैं। जिसके बाद प्रशासन ने ऐसे कुछ होटलों को सील कर दिया था।

Exit mobile version