Site icon News1India

UP Crime: 9 दिन से लापता युवक, मां से कर रहे 1 लाख की मांग, बहन के फोन पर आ रहे हत्या की धमकी भरे मैसेज

झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि 9 दिन से लापता एक युवक की मां से 1 लाख रुपए की मांग की गई है। वहीं बहन के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। अपहरण के बाद लापता युवक की एक चैटिंग भी सामने आई है। इसमें एक महिला को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है। झांसी एसएसपी के दफ्तर में लापता युवक की मां पहुंची थी। बल्लमपुर गांव की रामदेवी ने कहा कि उसका बेटा मातादीन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। मैं बीमार थी, इसलिए वह मुझे देखने के लिए 2 मार्च को घर आया था। 8 मार्च की शाम 7 बजे वह घर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। एक घंटे बाद फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। काफी प्रयास के बाद कॉल नहीं लगा।

वहीं अगले दिन यानी 9 मार्च को एक अंजान नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज किया गया। इसमें बेटे को किडनैप करनी की जानकारी दी गई थी और एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई। वहीं नहीं देने पर बेटे को मारने की धमकी दी है। मां ने बताया कि 9 दिन से बेटे का कोई अता- पता नहीं है। वहीं बिजौली चौकी में सुनवाई नहीं हुई। इसलिए परिवार के लोग शुक्रवार को एसएसपी से मिलने गए थे। रात को आरोपी ने अपने वॉट्सऐप पर स्टेट्स लगाया। इसमें लिखा कि मैं मातादीन को खत्म कर दूंगा और इसकी सच्चाई बता दूंगा। मातादीन के किडनैपिंग में ऊषा का हाथ भी है।

प्रेम प्रसंग का मामला, दिल्ली पुलिस करेगी जांच

मामले में प्रेम नगर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह का कहना है कि मातादीन के लापता होने के संबंध में दिल्ली के सुल्तानपुरा में गुमशुदगी दर्ज है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ही मामले की जांच करेगी।

Exit mobile version