Site icon News1India

MP बोर्ड के नतीजे जल्द हो सकते हैं घोषित, जानें संभावित तारीख और अब तक के अपडेट

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा फरवरी-मार्च 2022 माह के दौरान आयोजित सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की राह देख रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा इसी माह में आखिरी सप्ताह के दौरान की जा सकती है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा तीसरे सप्ताह में भी किए जाने की संभावना है। हालांकि, एमपीबीएसई द्वारा एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसें में परीक्षा एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

क्या है एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की संभावित तारीख?

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक किया गया था और कक्षा 12 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थीं। साथ ही, दोनो ही कक्षाओं के प्रायोगिक विषयों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 18 फरवरी से 25 मार्च 2022 तक आयोजित किए गए थे। इन परीक्षाओं के आयोजन के बाद मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं के करीब 10 लाख और 12वीं के 7 लाख परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। एमपीबीएसई के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन कॉपियों की जांच के बाद नतीजों की घोषणा इस माह के आखिर तक की जा सकती है।

बता दें कि भले ही एमपीबीएसई ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर अपडेट अभी जारी नहीं किया है, लेकिन परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट के साथ-साथ mpresults.nic.in पर भी विजिट करते रहें। साथ ही, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड द्वारा एमपीबीएसई रिजल्ट 2022 डेट को लेकर जल्द ही सूचना जारी किए जाने की उम्मीद है।

Exit mobile version