Site icon News1India

Mulayam Singh Yadav: अखिलेश के लिए 16.50 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं नेता जी, जानिए उनकी कमाई का क्या था जरिया

समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह यूरीन इंफेक्शन, ब्लड प्रेशर और सांस लेने में समस्या के चलते पिछले कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे. उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी. सपा संरक्षक मुलायाम सिंह अपने पीछे एक बड़ी राजनीतिक विरासत के साथ लगभग 16.50 करोड़ रुपये की संपत्ति भी छोड़ गये है।

मुलायम सिंह यादव की संपत्ति की बात करें तो 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दिये गए हलफनामें में उन्होंने इसका खुलासा किया था। इस हल्फनामे के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 16,52,44,300 करोड़ रुपये थी. अपनी इस संपत्ति का खुलासा करने के साथ ही उन्होंने जो जानकारी मुहैया कराई थी, उसके मुताबिक मुलायम सिंह और उनकी पत्नी साधना यादव की सलाना कमाई 32.02 लाख रुपये थी.

वहीं लोकसभा चुनाव के समय पर जमा किए गए इस हलफनामें में दर्ज कराई गई जानकारी को देंखे तो मुलायम सिंह यादव के पास खुद की कोई कार मौजूद नहीं थी. करोड़ों की संपत्ति मौजूद होने के बाद भी उनके ऊपर 2,113,80,000 रुपये का कर्ज था और ये कर्ज उन्होंने खुद अपने बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लिया था. हालांकि, यह कर्ज उन्होंने क्योंं लिया था. इस बात का खुलासा नहीं किया गया.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की संपत्ति में पांच साल के भीतर करीब 3 करोड़ रुपये की गिरावत दज कि गई थी। उसके मुताबिक उनकी नेटवर्थ 19,72,59,817 रुपये थी. जो पांच साल बाद यानि 2019 में 16.52 करोड़ रुपये रह गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सपाा संरक्षक मुलायम सिंह कृषि और लोकसभा से मिलने वाले वेतन के जरिए कमाई करते थे. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए जारी हलफनामे के अनुसार उनके बैंक खाते में 56 लाख रुपये जमा है और लगभग 16 लाख रुपये की नगदी है.

Exit mobile version