Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
शादी में रसगुल्ले के लिए 20 साल के युवक का मर्डर, बारातियों पर चाकू से

शादी में रसगुल्ले के लिए 20 साल के युवक का मर्डर, बारातियों पर चाकू से लेकर कुर्सियां तक चली, 12 घायल

आगरा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक रसगुल्ले के लिए 13 लोगों का खून बहा दिया गया। एक रसगुल्ले के लिए चाकू से लेकर कुर्सियां तक चली। रसगुल्ले के कारण हुए झगड़े में बारात में आए 20 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इस घटना के बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। ये मामला 26 अक्टूबर की है।

एक रसगुल्ला मिलने पर दूसरा मांगा तो…

दरअसल आगरा के खंदौली के रहने वाले व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी थी। बारात एत्मादपुर में रहने वाले उस्मान के घर गई थी। उनकी दो बेटियों जैनब और साजिया की शादी थी। इस दौरान बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था। लेकिन एक बाराती को एक रसगुल्ला मिलने पर उसने एक और मांगा। तभी काउंटर पर खड़े युवक ने आवाज लगा कर कहा कि सबको एक-एक ही मिलेगा। फिर क्या था इसी बात ने चिंगारी पकड़ी और विवाद आग की तरह फैलता चला गया। मामूली बहसे से शुरू हुआ मामला खूनी झड़प में बदल गया।

दोनों पक्षों में चले छुरी कांटा

दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कुर्सी, चम्मच, छुरी, चाकू, प्लेट्स, कांटा जिसके हाथ जो लगा वही चलने लगा। इस झड़प में 20 साल के सनी को चाकू लगने से उसकी मौत हो गई।

इसी बीच मृतक के चाचा इमरान ने कहा कि समय से हम बारात लेकर विनायक भवन पहुंचे। जहां पहुंचते ही खाना शुरू करा दिया गया। एक से डेढ़ घंटे तक आधी बारात खाना खाकर वापस चली गई थी। निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के कुछ दोस्त ही रुके हुए थे।

दुल्हन का परिवार फरार

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। उनके गहने लूट लिए गए। फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद से दुल्हन का पूरा परिवार फरार है।

वहीं SP ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इस घटना में खंदौली के रहने वाले जानू, रहमान, रामिया, शाहरुख, निजाम, शकील सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच हो रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version