Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
BJP से टिकट के लिए लाइन में खड़े मुस्लिम.. धर्मपाल सिंह

UP Nikay Chunav : धर्मपाल सिंह का बयान- मोदी-योगी पर लोगों का विश्वास..टिकट के लिए लाइन में खड़े मुसलमान

संभल: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक की। इसके अलावा नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन और सदस्य पद के लिए चर्चा की। उन्होंने कहा- नगरपालिका उम्मीदवार चेयरमैन पद के लिए भारी संख्या में मुसलमान लोग भरोसा जता रहे हैं। यहां से सदस्य और चेयरमैन पद के लिए लगातार टिकट मांगने के लिए उम्मीदवार आगे आ रहे हैं। धमर्पाल सिंह कहते हैं – यही भरोसा है लोगों का योगी-मोदी सरकार पर.. सबका साथ सबका विकास और सबका सहयोग लेकर आगे बढ़ना है।

क्या बोले धमर्पाल सिंह

आगे धर्मपाल सिंह कहते हैं- आज मुस्लिम समाज के लोग भी टिकट मांगने के लिए आगे लाइनों में खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा.. मोदी जी ने कहा है कि मुसलमानों के एक हाथ में कुरान होगा और दूसरे हाथ में लैपटॉप। इसी का असर है सदस्य पद, चेयरमैन पद के फार्म के लिए मुसलमान भी खड़े हैं। इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह अतीक अहमद पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा.. योगी सरकार ने साबित कर दिया कि अतीक अहमद हो या कोई और उसे उनकी सरकार में नहीं बख्शा जाएगा। योगी सरकार में कानून राज है.. यहां अपराधियों को कोई जगह नहीं मिलेगी।

योगी जी की मुहिम

उन्होने आगे कहा- आज योगी सरकार ओर मोदी सरकार के प्रति आम लोगों में कानून व्यवस्था के ऊपर भरोसा कायम हो रहा है। सीएम योगी ने जैसा जनता से कहा था कि बदमाशों के खिलाफ मुहिम चलाएंगे, वैसे किया भी। योगी राज में अपराधी प्रदेश में तौबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों में योगी जी और मोदी जी की कानून व्यवस्था पर भरोसा जग रहा है।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version