Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मल्लिकार्जुन खड़गे से नवजोत सिंह सिद्धू ने की मुलाक़ात

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नवजोत सिंह सिद्धू ने की मुलाक़ात

चंडीगढ़: नवजोत सिंह सिद्धू का जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस आलकमान नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। बीते दिन गुरुवार को उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। वहीं आज वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट द्वारा दी है।

“विश्वसनीयता तेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे”

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुलाकात की तस्वीर शेयर की और लिखा- ‘9 बार के विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन और सच्चाई की आवाज’ “विश्वसनीयता आपका नाम मल्लिकार्जुन खड़गे।” माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिले और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए हैं।

सिद्धू का राजनीतिक करियर कैसा रहा?

पंजाब की राजनीति का राजनीति का नवजोत सिंह सिद्धू एक बड़ा नाम है। ये राज्य की राजनीति में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सिद्धू ने भाजपा के जरिए राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह कांग्रेस से जुड़ गए। कांग्रेस पार्टी में इन्होंने अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली कि एक समय पार्टी ने कद्दावर नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की इच्छा के खिलाफ जाकर सिद्धू का साथ दिया था।

एक साल से जेल में बंद थे सिद्धू

आपको बता दें, 1988 रोड रेज डेथ केस को लेकर अमृतसर के पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू जेल में बंद थे। 35 साल पुराने केस में सिद्धू ने पटियाला की एक कोर्ट के सामने खुद जुर्म कुबूल किया था। जिसके बाद मई में उन्हें जेल भेज दिया गया था।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version