Site icon News1India

प्रदेश के दो जिलों में नए शिक्षा अधिकारियों की तैनाती, कोमल BSA शामली और स्वाति भारती BSA बदायूं बनी

यूपी के दो जिलों शामली और बदांयू में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र मेरठ में कोमल को शामली का बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। तो वहीं लखनऊ के सीटीई में तैनात प्रवक्ता स्वाती भारती को बदांयू में बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव महेंद्र प्रसाद भारती ने निर्देश दिए हैं कि दोनों अधिकारी बिना अपने प्रतिस्थानी की प्रतिक्षा किए तुरंत अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Exit mobile version