Site icon News1India

New Parliament Building: नई संसद के उद्घाटन पर मचा बवाल, विपक्ष कर रहा बहिष्कार तो योगी ने कर दिया ये ऐलान ….

देश के नए संसद भवन के उद्धघाटन समारोह को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। बुधवार 24 मई को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 19 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। जिस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दल इस वक्त इस मामले पर राजनीति कर रहे हैं। नए संसद भवन पर उनका गैर जिम्मेदारना रवैया है।

सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया

योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, ‘ स्वतंत्र भारत के इतिहास में 28 मई की तिथी एक गौरवशाली दिन के रुप में दर्ज होने जा रही है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोकतंत्र की प्रतीक भारत वासियों को नई संसद भेंट करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को गरिमामय और गोरवशाली बनाने की बजाए, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा जिस तरह की बयानबाजी हो रही है वह अत्यंत दुखद, गैर जिम्मेदारना और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। योगी आदित्यानथ यहीं नहीं चुप रहे बल्कि उन्होंने आगे कहा कि सभी को अस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाहिए। विपक्ष इस कार्यक्रम का विरोध कर लोकतंत्र का अपमान कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि विपक्षी दलों को इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।

योगी आदित्य ने दिखाया विपक्ष को आईना

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुराने दिनों को याद दिलाया और कहा कि ऐसा तो है नहीं की देश में पहली बार पीएम इस तरह का उद्धघाटन कर रहे हों। इससे पहले भी पार्लियामेंट एनेक्सी का उद्धघाटन सोनिया गांधी ने किया था। इस तरह संसद की लाइब्रेरी का शिलान्यास भी राजीव गांधी के हाथों किया गया था। सीएम योगी ने कहा कि इसके अलावा भी कोई ऐसे प्रकरण हुए हैं, इसके बावजूद विपक्ष संसद के गरिमामयी कार्यक्रम और गौरवमयी पल को धूमिल करने की कोशिश कर रही है। जनता इसे कतई स्वीकार नहीं करेगी।

Exit mobile version