Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
New York: अगले साल से दिवाली पर होगा सार्वजनिक अवकाश, शहर के मेयर एरिक एडम्स ने की घोषणा

New York: अगले साल से दिवाली पर होगा सार्वजनिक अवकाश, शहर के मेयर एरिक एडम्स ने की घोषणा

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में अगले साल से दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। यह घोषणा मेयर एरिक एडम्स ने की। उनका कहना है कि इससे शहर की समग्रता को लेकर एक संदेश दिया जाएगा। साथ ही बच्चे रोशनी के इस त्योहार के महत्व को समझ सकेंगे। एडम्स ने न्यूयॉर्क असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार और न्यूयॉर्क सिटी स्कूल के चांसलर डेविड बैंक्स की मौजूदगी में कहा कि उन्होंने कैंपेन के दौरान दीपावली के त्योहार से बहुत कुछ सीखा है। एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में दीपावली को सार्वजनिक अवकाश घोषित करके वो उन लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं,

जो इस मौके को एक उत्सव के तौर पर मनाते हैं। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जयसवाल ने इसके लिए एडम्स का आभार जताया है। जयसवाल ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय लंबे वक्त से दीपावली पर छुट्टी की मांग कर रहे थे। न्यूयॉर्क में भारतीय त्योहारों को पहचान देना विविधता और बहुलवाद को गहरा अर्थ देती है। इससे सभी वर्गों के लोग लोकाचार और विरासत का अनुभव कर सकेंगे। एडम्स ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शहर में रहने वाले हजारों भारतीय दीपावली पर स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग कर रहे थे। एक बार कानून पारित हो जाने के बाद, दीपावली पर अगले साल से न्यूयॉर्क शहर के स्कूलों में छुट्टी होगी।

Exit mobile version