Site icon News1India

Noida Hotel Lift Break: नोएडा में टूटी होटल की लिफ्ट, कई लोग हुए घायल

ग्रेटर नोएडा में आए दिन लिफ्ट रुकने की खबरें सामने आती रहती हैं। बता दें इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं नोएडा के सेक्टर -49 में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हुआ।यहां एक होटल की लिफ्ट अचानक टूट गई, जिसमें कई लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मामला नोएडा के रिजेंटा होटल का हैं। जहां लिफ्ट में उसकी क्षमता से ज्यादा लोग घुसे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, लिफ्ट की क्षमता सिर्फ 5 लोगों की थी लेकिन उसमें 8-9 लोग चढ़े हुए थे।

बता दें घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा पुलिसभी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती करााया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। जब कि छह लोगों को मामूली चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि लिफ्ट ओवरलोडिंग की वजह से गिरी है।

पुलिस ने अपना बयान भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर -49 क्षेत्रांतर्गत होटल में लिफ्ट गिरने के कारण 09 लोग घायल हो गए। जिनमें 6 लोग मामूली रूप से और तीन लोगों के फ्रैक्चर आया है।

Exit mobile version